--:--

कांग्रेस पार्टी द्वारा रासेयो कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

0
IMG-20251123-WA0008.jpg

समार सिंह बिंझवार कि रिपोर्ट कांग्रेस पार्टी द्वारा रासेयो कार्यक्रम में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित।

बांकीमोंगरा:- कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत अरदा में सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना की विशेष शिविर कोरबा मिनीमाता कन्या महाविद्यालय, दीपका महाविद्यालय, बांकीमोंगरा महाविद्यालय द्वारा आयोजित किया गया हैं। जिसमें अरदा मंडल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा खीर पुड़ी वितरण व शिविरार्थियों का मनोबल बढ़ाने के लिए सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित कि गई। जिसमें स्वामी विवेकानंद, पंडित जवाहरलाल नेहरू, अहिल्याबाई होलकर, रानी लक्ष्मी बाई, रानी दुर्गावती, बिलासा बाई केवटिन इन छः टोली सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में भाग लिया।
सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कोरबा जिला से संबंधित व छत्तीसगढ़ से जुड़े प्रश्न पूछे गए। इस प्रश्नवाली के अंतर्गत तीन राउंड्स रखे गए। प्रश्नों को पूछा गया और जवाब न देने पर उन प्रश्नों को आगे टोली में पास किया गया। किया गया। प्रतिभागी सभी टोली को शील्ड से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का अध्यक्षता अरदा मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस वरिष्ठ नेता संतोष काठले, डां. घुरवादास महंत, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, छतकुमार श्रीवास, बूथ अध्यक्ष रमेश आदिले, दुबराज कंवर आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed