--:--

नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास को मिला नई दिल्ली में इंडिया प्राइड अवार्ड, नगर के जनताओं का जताया आभार।

0
IMG_20251126_165340.jpg

नगर पालिका बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास को मिला नई दिल्ली में इंडिया प्राइड अवार्ड, नगर के जनताओं का जताया आभार।

छत्तीसगढ़/कोरबा: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जी को नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए 25 नवंबर 2025 को इंडिया प्राइड अवार्ड से सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित भव्य सम्मान समारोह में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया, इस अवसर पर दैनिक भास्कर की पूरी टीम उपस्थित रहे।

चुनाव के बाद नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा पद संभालने ही नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भारतीय जनता पार्टी से ही उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में बैठाया जबकि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कुल 30 वार्ड है जहां 13 कांग्रेस, 10 बीजेपी , 6 निर्दलीय व 1 बीएसपी का पार्षद बने। इसके बावजूद भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा व उनके पुरी टीम ने कड़ी मेहनत कर नगर पालिका बांकीमोंगरा में उपाध्यक्ष बनाया। इसका श्रेय जाता है भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा कार्यालय में कर्मचारियों के कमी होने के बावजूद सफ़ाई के साथ – साथ अन्य विकास कार्यों को तेजी से करने का प्रयास किया और आगे कर भी रहे हैं। यह उपलब्धि न केवल नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के लिए, बल्कि पुरे कोरबा जिले व छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय बन गई है।

सम्मान प्राप्त बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दिशा में पालिका के सीएमओ,अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा लगातार कार्य किया जा रहा है, पालिका के अधिकारियों व स्वच्छ सफाई कर्मियों व आम जनताओं के सहयोग व कार्यकुशलता से यह सफल मिली है।

समर्पण और विकास की पहचान
श्रीमती सोनी विकास झा को यह अवार्ड मिलने से बांकीमोंगरा नगर का नाम राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित हुआ है। उनके कार्यकाल में नगर पालिका क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण विकास कार्य हुए हैं, जिनमें स्वच्छता अभियान, मूलभूत सुविधाओं का विस्तार, और जन-कल्याणकारी योजनाओं का सफल क्रियान्वयन शामिल है। उनके नेतृत्व में बांकीमोंगरा विकास की नई ऊँचाइयों को छुने जा रहे है।

नगर की जनता का जताया आभार
इस उपलब्धि पर, अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने पूरी विनम्रता के साथ नगर पालिका बांकीमोंगरा की जनता के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा, “यह सम्मान केवल मेरा नहीं, बल्कि बांकीमोंगरा की समस्त कर्मठ जनता और मेरी पूरी टीम का है। आप सभी के सहयोग और विश्वास के बिना यह संभव नहीं था। मैं नगर के विकास और हर नागरिक की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहूंगी। यह अवार्ड मुझे और अधिक उत्साह और ज़िम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।”

बधाईयों का तांता
श्रीमती सोनी विकास झा व भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा को ‘इंडिया प्राइड अवार्ड’ मिलने पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और नगर पालिका के पार्षदों ने उन्हें बधाईयाँ और शुभकामनाएँ दी हैं। सभी ने उनके भावी प्रयासों के लिए भी अपनी मंगलकामनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed