--:--

कंवराई धोबी समाज की बेटी कविता निर्मलकर ने समाज का मान बढ़ाया: सदबीर निर्मलकर।

0

समार सिंह के साथ शत्रुहन पटेल की रिपोर्ट कंवराई धोबी समाज की बेटी कविता निर्मलकर ने समाज का मान बढ़ाया: सदबीर निर्मलकर।

छत्तीसगढ़/कोरबा:- कंवराई धोबी समाज का मान नाम पूरे छत्तीसगढ़ में रोशन करने वाली कविता निर्मलकर के इस अद्भुत उपलब्धि पर कटघोरा ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवं उनके पूरे परिवार को हार्दिक बधाई प्रेषित की।
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय, बिलासपुर में बुधवार को 6वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित किया गया। समारोह में उन छात्र-छात्राओं को डिग्रियाँ, मेडल और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए जिनका शैक्षणिक प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा।

इस अवसर पर कंवराई धोबी समाज की प्रतिभाशाली बेटी कविता निर्मलकर को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
कविता निर्मलकर पिता जनीराम निर्मलकर ग्राम नेहरू नगर बतारी, कटघोरा जिला कोरबा की निवासी हैं। उन्होंने MSC Geology (भू-गर्भ-शास्त्र) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय की मेरिट लिस्ट में स्थान प्राप्त किया।

समारोह में मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल रमेन डेका एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा कविता निर्मलकर को सम्मान पुरस्कार, मेडल और प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed