बांकीमोंगरा में हुआ स्वर्गीय मुकेश तिवारी जी की स्मृति में सीजन 9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ।
बांकीमोंगरा में हुआ स्वर्गीय मुकेश तिवारी जी की स्मृति में सीजन 9 क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ।

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के स्थानीय गजरा मैदान में स्वर्गीय मुकेश तिवारी जी की स्मृति में आयोजित किए जा रहे रणजी की खोज सीजन 9 क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में हुआ।

यह प्रतिष्ठित टूर्नामेंट क्षेत्र में खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष आयोजित किया जाता है। पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सभी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और आयोजकों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, पार्षद राकेश अग्रवाल, प्रमोद सोना, राजकुमार मिश्रा, संदीप डहरिया, बाकी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष कृपा राम साहु, उपाध्यक्ष संजय आजाद, सचिव शंकर दास , महेन्द्र सिंह, प्रमोद खाडे, बाकी स्पोर्ट्स क्लब के आयोजन सोनू गजभिए, संतोष देवांगन, प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, उमेश अग्रवाल ( बंटू ) , बाबूराव, पन्नालाल साहु , अशोक मिश्रा सहित नकुल पटेल, सूरज मिश्रा, प्रकाश झा , निखिल सिंगोटिया , केशव एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि , समस्त खेल प्रेमी व खिलाड़िया उपस्थित थे।
जहां आयोजन समिति के द्वारा मुख्य अतिथि सहित समस्त अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया। वहीं सभी अतिथियों के द्वारा स्वगीर्य मुकेश तिवारी जी के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। तत्पश्चात सभी अतिथियों ने रणजी की खोज सीजन 9 क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें बधाई/शुभकामनाएं दिया गया एवं खेल का अच्छे प्रदर्शन करने की बात कही।

आपको बता दें यह आयोजन 10 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में निरंतर जारी रहेगा जहां प्रतिदिन अलग-अलग क्षेत्रों से क्रिकेट खिलाड़ी भाग लेकर अपना प्रदर्शन दिखायेंगे। वहीं 19 दिसंबर 2025 को भव्य रुप इस मैच को समापन किया जाएगा, जिसमें जिले व आसपास क्षेत्र के जनप्रतिनिधि अतिथि के रुप में शामिल होंगे।

