बीमारी का ‘घर’ बनी कसरेंगा राइस मिल, केमिकल युक्त पानी छोड़ना बंद करें: कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश आदिले।
बीमारी का ‘घर’ बनी कसरेंगा राइस मिल, केमिकल युक्त पानी छोड़ना बंद करें: कांग्रेस उपाध्यक्ष दिनेश आदिले।
कोरबा /बांकीमोंगरा: कटघोरा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत ढपढप के आश्रित ग्राम कसरेंगा में राइस मिल संचालित हैं। इससे केमिकल युक्त जहरीला गन्दा पानी अहिरन नदी व खेतों में छोड़ा जा रहा हैं।
जिसको लेकर अरदा मंडल कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया हैं, कांग्रेस मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले ने कहा ग्राम कसरेंगा में राइस मिल से केमिकल युक्त जहरीला गन्दा पानी अहिरन नदी में छोड़ने से त्वचा रोग होने खतरा बना हुआ हैं, कसरेंगा, घनाकछार, जटांगपुर, जमनीमुड़ा, तेलसरा, छिरहुट सहित आसपास के ग्रामीणों अहिरन नदी पर हि निस्तारी करते हैं, लेकिन कसरेंगा राइस मिल के निकलने वाले केमिकल युक्त प्रदूषित पानी के वजह से खुजली होना शुरू हो गया है अगर समय रहते बंद नहीं हुआ तो त्वचा रोग बीमारी से कोई नहीं रोक सकता हैं, प्रदूषित पानी खेतों में भी जा रहा है। इस कारण जमीन की उपजाऊ क्षमता लगातार कम हो रही है। आसपास क्षेत्रों में संक्रमण बीमारी होने की आशंका भी बढ़ गई है। राइस मिल संचालक की लापरवाही का नतीजा है जो गंदे पानी को मिल में स्टॉक करने की कोई व्यवस्था नही कि है न ही पर्यावरण मंडल के नियमों का ध्यान रखा है। जहरीला पानी मिल से छोड़े जाने से नदी और खेत खलिहानों में बह जाता है जो असहनीय बदबू करते है जहां लोगो का रह पाना मुश्किल है।
इसके अलावा ग्राम कसरेगा के स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं, जिससे राइस मिल संचालक का मनोबल बढ़ा हुआ, और राइस मिल से निकलने वाले जहरीली पानी से स्थानीय निवासियों को बिमारियों के लिए निमंत्रण दे रहे हैं।
