छत्तीसगढ़ के नेता-प्रतिपक्ष चरणदास महंत के जन्म दिन पर ग्राम घनाकछार में बांटा गया कंबल।
समार सिंह बिंझवार कि रिपोर्ट छत्तीसगढ़ के नेता-प्रतिपक्ष चरणदास महंत के जन्म दिन पर ग्राम घनाकछार में बांटा गया कंबल।
बांकीमोंगरा:- छत्तीसगढ़ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत का जन्मदिवस पर युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान के नेतृत्व में अपने विधानसभा क्षेत्र के ग्राम घनाकछार में बुजुर्गों को कंबल वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्यअतिथि प्रदेश महामंत्री छग कांग्रेस कमेटी हरिश परसाई द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र में माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच में उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।
प्रदेश महामंत्री छग कांग्रेस कमेटी हरिश परसाई ने अपने उद्बोधन में कहा महंत जी के जन्मदिवस पर कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान व युवा कांग्रेस टीम द्वारा ग्राम घनाकछार में सादगीपूर्ण ग्रामीण बुजुर्गों के बीच इस ठंड के मौसम में गर्म कपड़े एवं कमल वितरण कर जन्मदिन मनाया जा रहा हैं।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रदीप अग्रवाल ने कहा महंत जी के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों बुजुर्गों का सम्मन करते हुए गरम कपड़ा प्रदान कर महंत जी का जन्मदिवस पर दीर्घायु उम्र कामना किये।
युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान ने कहा हमारे आदर्श मार्गदर्शक चरणदास महंत जी का जन्मदिवस पर हमारे युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा टीम द्वारा ग्राम घनाकछार का चयन कर जरूरतमंद बुजुर्गों का सम्मानित कर गरम कपड़ा, कंबल वितरण किया गया हैं, आगे उन्होंने कहा सबसे महत्वपूर्ण यह है कि अगर हम बुजुर्गों को खुश रखेंगे तो हम हमेशा खुश रहेंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री छग कांग्रेस कमेटी हरिश परसाई, अरूण शर्मा विशिष्ट अतिथि प्रदीप अग्रवाल, पार्षद राकेश अग्रवाल, हेमंत सहनी, ग्राम पंचायत तेलसरा सरपंच इंदु तंवर, कार्यक्रम का अध्यक्षता कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष व सांसद प्रतिनिधि रहमान खान, कांग्रेस प्रवक्ता डां. घुरवादास महंत, संतोष काठले, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश आदिले, महासचिव शत्रुहन पटेल, बांकीमोंगरा ब्लाक महासचिव नीरज बंजारे, अभियान कंवर, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, छतकुमार श्रीवास, पुरातन दास महंत, चरण सिंह कंवर, दुबराज कंवर, रोजगार सहायक राधेलाल पाटले, शानिदेव, शोएब मिर्जा, चमरा सिंह, टिकैतराम निर्मलकर, उर्मिला कंवर, जानकी कंवर, सोहन सिंह कंवर व ग्रामवासी उपस्थित थे।
