--:--

बांकीमोंगरा नगरपालिका में नई JCB का हुआ शुभारंभ ,अब सफाई और विकास कार्य होंगे आसान :पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

0
IMG-20251215-WA0007.jpg

बांकीमोंगरा नगरपालिका में नई JCB का हुआ शुभारंभ ,अब सफाई और विकास कार्य होंगे आसान :पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में जनहितैषी कार्यों को गति देने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने परिषद के लिए खरीदे गए नए जेसीबी (JCB) मशीन को हरी झंडी दिखाकर विधिवत शुभारंभ किया।
इस नई मशीन के शामिल होने से नगर पालिका क्षेत्र में साफ-सफाई, नाली सफाई, कचरा डंपिंग और अन्य अंतर्गम्य विकास कार्यों को अब और अधिक तेजी और आसानी से पूरा किया जा सकेगा।

नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं अन्य की उपस्थिति में नई जेसीबी का पूजन कर व श्रीफल तोड़कर शुभारंभ किया ।

बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बताया कि पुरानी मशीनों पर निर्भरता कम करने और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह खरीदारी की गई है।

अध्यक्ष ने कहा कि, “इस नई मशीन से बांकीमोंगरा के हर वार्ड में सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद किया जाएगा। अब गंदगी और जलभराव जैसी समस्याओं से जल्द राहत मिलेगी।”
वहीं भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा जोर दिया कि, “विकास कार्यों में गति लाने के लिए यह कदम जरूरी था। यह जेसीबी परिषद के संसाधनों को मजबूत करेगी और कार्य की गुणवत्ता सुधारेगी।”
परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बताया कि यह मशीन विशेष रूप से उन क्षेत्रों में सफाई और खुदाई के लिए मददगार होगी, जहां मानव श्रम या पुरानी मशीनें कठिनाई से काम कर पाती थीं।
इस शुभ अवसर नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, उपाध्यक्ष श्रीमती गायत्री कंवर सहित भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, भाजपा नेता गोवर्धन सिंह कंवर, अश्वनी साहु व पालिका के अधिकारी -कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed