--:--

कोरबा: आदिवासी कंवर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शेखर सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

0
IMG-20251217-WA0012.jpg

कोरबा: आदिवासी कंवर समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला शेखर सिंह गिरफ्तार, भेजा गया जेल।

छत्तीसगढ़/कोरबा छत्तीसगढ़ के आदिवासी कंवर समाज के वरिष्ठ नेताओं और समाज के प्रति घोर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वन विभाग के निलंबित कर्मी शेखर सिंह के खिलाफ जिले व प्रदेश भर में आक्रोश नजर आया। यह मामला सामने आते ही समाजिक संगठनों और कंवर समाज के पदाधिकारियों में भारी नाराजगी देखा जा रहा था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार शेखर सिंह द्वारा पूर्व विधायक बोधराम कंवर, ननकी राम कंवर, पुरुषोत्तम कंवर व श्यामलाल कंवर सहित समाज के अन्य लोगों को निशाना बनाते हुए अपमानजनक टिप्पणी की गई थी। यह टिप्पणी सोशल प्लेटफार्म Instagram पर पोस्ट की गई, जो देखते ही वायरल हो गई और समाज तक जा पहुंचा। पोस्ट वायरल होने के बाद कंवर समाज के विभिन्न इकाइयों ने कड़ा विरोध दर्ज किया और विभिन्न थानों में शेखर सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया गया और शेखर सिंह के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गई‌। वहीं कोरबा जिले बांकीमोंगरा थाना में भी शेखर सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया था‌।
वहीं आज बांकीमोंगरा पुलिस द्वारा आरोपी शेखर सिंह को सारंगढ़ जिले के भटगांव से गिरफ्तार कर बांकीमोंगरा थाना लाया गया और उसे जेल भेज दिया गया है। मामले में थाना बाँकी मोंगरा, जिला कोरबा में
इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 353(2) एवं 299 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
FIR क्रमांक 0213/2025, दिनांक 14 दिसंबर 2025।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed