--:--

डीडासराई में राम नाम लेखन पुस्तिका वितरण, लोगों में दिखा विशेष उत्साह।

0
IMG-20251219-WA0005.jpg

सुनील दास कि रिपोर्ट डीडासराई में राम नाम लेखन पुस्तिका वितरण, लोगों में दिखा विशेष उत्साह

छत्तीसगढ़/कोरबा – राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कोरबा के रजगामार खंड अंतर्गत उपखंड देवघाटी के देवपहरी मंडल में राम नाम लेखन कार्य को लेकर विशेष पहल की गई। इसी क्रम में डीडासराई गांव में राम नाम लेखन हेतु पुस्तिकाओं का वितरण किया गया। यह वितरण कार्य मोहन सिंह राठिया और एकल अभियान कार्यकर्ता के सहयोग से संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान डीडासराई के तीनों मोहल्लों में घर-घर जाकर राम नाम लेखन पुस्तिकाएं वितरित की गईं। एक मोहल्ले में वितरण कार्य में एकल अभियान की आचार्या का विशेष सहयोग रहा। पुस्तिका वितरण के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कई लोग मोबाइल से दूरी बनाकर समय निकालते हुए राम नाम लेखन में व्यस्त नजर आए।

उपखंड देवघाटी के सभी मंडलों में राम नाम लेखन पुस्तिकाओं का वितरण कार्य पूर्ण किया जा चुका है। वर्तमान में सेवाभावी कार्यकर्ताओं द्वारा निरंतर विभिन्न गांवों और मोहल्लों में यह अभियान आगे बढ़ाया जा रहा है। आगामी दिनों में गुरु घासीदास जयंती समारोह के अवसर पर भी राम नाम लेखन पुस्तिका वितरण के कार्यक्रम आयोजित किए जाने की योजना है।

इस पुनीत कार्य को सफल बनाने में एकल अभियान के आचार्य एवं कार्यकर्ता गिलहरी के समान छोटा-छोटा योगदान देकर कार्य को गति देने का प्रयास कर रहे हैं। राम नाम लेखन के माध्यम से गांवों में धार्मिक, सांस्कृतिक और मानसिक शांति का वातावरण बनता दिखाई दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed