बांकीमोंगरा के दशहरा मैदान में समापन हुआ रणजी की खोज सीजन 9, विकास झा सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल।
बांकीमोंगरा के दशहरा मैदान में समापन हुआ रणजी की खोज सीजन 9, विकास झा सहित कई जनप्रतिनिधि हुए शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा के गजरा मैदान में बालको महलक्समी टाइगर vs कोरबा कृष्णा 11 के बिच महामुक़ाबला मे बालको ने कोरबा को 62 रनो से हराकर फाइनल जीता इस मुकाबले को पुरे कोरबा और बांकीमोंगरा से हजार से ऊपर दर्शक देखने पहुंचे हुए थे। इस टूर्नामेंट में आयोजक सोनू ने बताया की कृपा राम साहू प्रतियोगिता के अध्यक्ष एवं संजय आज़ाद , शंकर दास , गणेश प्रसाद , संतोष देवांगन , संतोष कँवर , प्रेस क्लब अध्यक्ष निशांत झा, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह , भूपेंद्र , भूषण दास जिला क्रिकेट संघ के बीबी साहू , जीत सिंह के निर्देश में कराया गया । इस फाइनल मुक़ाबले में मुख्य अतिथि के रूप मे विकास झा प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़, अजय प्रसाद , बांकीमोंगरा सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल , एसईसील सांसद प्रतिनिधि पोषक दास, भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा , वरिष्ठ कांग्रेस नेता व दीपका से तनवीर अहमद , रंजन आर्य , राजू चंद्रा अहमद, पार्षद राजकुमार मिश्रा , राकेश अग्रवाल , संदीप डेहरिया , पवन गुप्ता , अश्वनी मिश्रा , प्रमोद सोना , पार्षद प्रतिनिधि हरी , प्रमोद खांडे , सुरेन्द्र मिश्रा , निखिल सिंगोटिया, सूरज मिश्रा , नरेन्द्र साहू , अशोक अग्रवाल , उमेश अग्रवाल ( बंटू ) , सुधीर अग्रवाल, सूधीर शर्मा , संतोष साहू , परमानंद सिंह, प्रकाश फुल्स , दिनेश बंसल , लक्की बुट हॉउस , विजय इलेक्ट्रीक , सुरेंद्र शर्मा निर्मल चौधरी , हितेश प्रजपति करतार, शांति हीरो , अमित विश्वास ,केशव , राजू चौहान , विनय साहू, प्रेम श्रीवास , सुनील शर्मा अंत राम , विराज प्रभात , आकाश कुमार, अभिजीत , आयुष झा , राजू साहू , बाबू राव , मीडिया प्रभारी विशेषर साहु , नरेंद्र सोनी , विकास सोनी ,अंपायर इजराइल खान , ज्ञानेंद्र मिश्रा सहित सभी खिलाड़ीगण व खेल प्रेमी उपस्थित थे। मैच प्रारंभ से लेकर मैच समापन तक पुरा मैदान दर्शकों से भरा रहा।

भाजयुमो छत्तीसगढ़ प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बांकीमोंगरा , कोरबा जिला और आसपास के क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ‘रणजी की खोज’ जैसे आयोजन स्थानीय खिलाड़ियों को एक बड़ा मंच प्रदान करते हैं। ऐसे आयोजनों से न केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी बढ़ती है।”
आगे झा ने कहा कि टूर्नामेंट का फाइनल मैच बेहद रोमांचक रहा, जिसमें दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

वहीं टूर्नामेंट के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘मैन ऑफ द सीरीज’, ‘बेस्ट बैट्समैन’ और ‘बेस्ट बॉलर’ के खिताब से नवाजा गया। और आयोजन समिति ने टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी सहयोगियों, दर्शकों और खिलाड़ियों का आभार व्यक्त किया। पिछले 9 वर्षों से निरंतर हो रहे इस आयोजन ने जिले में अपनी एक विशिष्ट पहचान बना ली है।
