--:--

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बांटे राशन कार्ड, हितग्राहियों के खिले चेहरे।

0
IMG-20251225-WA0006.jpg

बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बांटे राशन कार्ड, हितग्राहियों के खिले चेहरे।

छत्तीसगढ़/बांकीमोंगरा: जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में जनहितैषी योजनाओं के क्रियान्वयन की दिशा में एक और कदम बढ़ाया गया है। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के हाथों आज क्षेत्र के पात्र परिवारों को गरीबी रेखा (BPL) राशन कार्ड का वितरण किया गया। कार्ड पाकर हितग्राहियों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।

योजना का लाभ: लंबे समय से राशन कार्ड की प्रतीक्षा कर रहे जरूरतमंद परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर कार्ड प्रदान किए गए।

वहीं पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने आश्वासन दिया कि नगर पालिका क्षेत्र के हर पात्र व्यक्ति को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के मिलेगा।
इस दौरान कार्ड प्राप्त करने वाले वृद्धजनों और महिलाओं ने इस पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें राशन प्राप्त करने में सुगमता होगी।

वितरण कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास झा ने कहा कि
“हमारा लक्ष्य है कि अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को भी शासन की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिले। राशन कार्ड केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि गरीब परिवारों के खाद्य सुरक्षा की गारंटी है। नगर पालिका प्रशासन सभी पात्र लोगों के फॉर्म्स का त्वरित निराकरण करने हेतु प्रतिबद्ध है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed