--:--

बांकीमोंगरा में कल भव्य शोभायात्रा तो वहीं 28 को गायक विजय बहादुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण।

0

बांकीमोंगरा में कल भव्य शोभायात्रा तो वहीं 28 को गायक विजय बहादुर का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, तैयारियां अंतिम चरण।

छत्तीसगढ़/कोरबा कल दिनांक 27 दिसंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से गुरु घासीदास जयंती के अवसर पर सतनाम समाज के द्वारा भव्य झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा घुड़देवा जय स्तंभ से चटाईनार , कटाईनार , गजरा , मुख्य चौक होते हुए मोंगरा स्थित जय स्तंभ तक पहुंचेगी। और पूजा अर्चना व जयघोष के साथ शोभायात्रा को समापन किया जाएगा। वही अगले दिन यानी 28 दिसंबर को मोंगरा स्थित जय स्तंभ प्रांगण में भव्य पूजा अर्चना के साथ कोरबा जिले सुप्रसिद्ध भजन गायक विजय बहादुर जी का भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम व समाज के महिला व पुरुषों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए सतनाम समाज के द्वारा तैयारीयां अंतिम रूप की ओर है। इस कार्यक्रम में सतनाम समाज के वरिष्ठजन सहित भारी संख्या में लोगों की भीड़ रहेंगे। समाज के प्रमुखों द्वारा जानकारी दिया गया है इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में लखन लाल देवांगन वाणिज्य एवं उद्योग सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर ( आबकारी) श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, कार्यक्रम के अध्यक्षता श्रीमती सोनी विकास झा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अति विशिष्ट अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता विकास झा , पूर्व कटघोरा विधायक पुरुषोत्तम कंवर सहित के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, सतनाम समाज के प्रमुख गण , नगरवासी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed