बांकीमोंगरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा गुरु घासीदास जी की विशाल शोभायात्रा में झूमे हजारों श्रद्धालु।
बांकीमोंगरा में उमड़ा आस्था का सैलाब: बाबा गुरु घासीदास जी की विशाल शोभायात्रा में झूमे हजारों श्रद्धालु।

बांकीमोंगरा: संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर 27 दिसंबर 2025 को बांकीमोंगरा नगर में भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर नजर आया। सतनामी समाज द्वारा आयोजित भव्य शोभायात्रा में हजारों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए, जिससे पूरा क्षेत्र ‘सतनाम’ के जयकारों से गूंज उठा।
श्वेत ध्वज और पारंपरिक धुनों से गुंजायमान हुआ नगर
शोभायात्रा का आगाज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हुआ। विशाल रुप डिजे व धुमाल के द्वारा पंथी गीत ने अपनी हैरतअंगेज प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। सफेद ध्वज (जैतखाम के प्रतीक) थामे श्रद्धालु बाबा जी के सत्य, अहिंसा और भाईचारे के संदेशों का प्रचार करते हुए आगे बढ़े।

घुड़देवा जय स्तंभ से निकलकर चटाईनार , कटाईनार, गजरा, मुख्य चौक, शांतिनगर होते हुए यह विशाल शोभायात्रा मोंगरा स्थित जय स्तंभ पहुंची। यहाँ समाज के प्रमुखों और श्रद्धालुओं ने मत्था टेका और बाबा जी का आशीर्वाद लिया।
इस शोभायात्रा में पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी पारंपरिक परिधानों में बाबा की भक्ति में लीन नजर आए।
सत्य और समानता का संदेश:
आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि इस शोभायात्रा का उद्देश्य बाबा गुरु घासीदास जी के “मनखे-मनखे एक समान” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। आज की यह विशाल उपस्थिति समाज की एकजुटता और अटूट श्रद्धा का प्रमाण है।”
विधायक भी झुमे पंथी के धून में :वहीं शोभायात्रा में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल ने भी अपने उपस्थिति दर्ज कराई और शोभायात्रा में शामिल होकर समाज के साथ मिलकर बाबा गुरु घासीदास जी के गीतों पर झुमते नजर आये।
इस शोभायात्रा में सुरक्षा व्यवस्था में बांकीमोंगरा थाना में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक नंदलाल टंडन सहित थाना स्टाफ का विशेष योगदान रहा , जहां सतनामी समाज के प्रमुखों ने पुलिस प्रशासन का साधुवाद व आभार व्यक्त किया।

