--:--

बांकीमोंगरा में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री शिव शक्ति महायज्ञ व शिव पुराण कथा का आयोजन।

0
IMG-20251227-WA0019.jpg

बांकीमोंगरा में कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्री शिव शक्ति महायज्ञ व शिव पुराण कथा का आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा सोमवारी बाजार स्थित ध्रुव भूतेश्वरनाथ शिव शक्ति मंदिर में शिवशक्ति महायज्ञ, शिव पुराण कथा एवं भव्य संत सम्मेलन का विधिवत शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। इस पावन अवसर पर क्षेत्र में भक्तिमय एवं आध्यात्मिक वातावरण निर्मित हो गया।
शिव शक्ति मंदिर में आयोजित इस विराट संत सम्मेलन एवं महायज्ञ का आयोजन यज्ञकर्ता श्री श्री 108 श्री दिगम्बर रामपुरी जी नागा बाबा महाराज के पावन सानिध्य में किया जा रहा है। यह आयोजन नगर एवं ग्रामवासियों के कल्याण, उन्नति, सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना के साथ संपन्न कराया जा रहा है। सात दिवसीय शिव पुराण महायज्ञ के प्रथम दिवस मंदिर परिसर से संध्या समय भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। वहीं नगर के अनेक गणमान्य नागरिक, संतगण एवं श्रद्धालु भी यात्रा में शामिल हुए।
आयोजकों ने बताया कि यह सात दिवसीय धार्मिक आयोजन 28 दिसंबर से 03 जनवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन संध्या 4 बजे से 7 बजे तक भजन-कीर्तन के साथ शिव पुराण कथा का वाचन किया जाएगा। शिव पुराण कथा में प्रसिद्ध कथा वाचक श्री भगत दास वृन्दावन वाले द्वारा श्रद्धालुओं को प्रवचन प्रदान किए जाएंगे।

कार्यक्रम के अंतर्गत 31 दिसंबर को भव्य रूप से शिव की बारात निकाली जाएगी। वहीं 01 एवं 02 जनवरी को विधिवत पूजन, हवन एवं पूर्णाहुति संपन्न की जाएगी। आयोजन के समापन अवसर पर 03 जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन रात्रि 8 बजे से मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया जा रहा है।
इस धार्मिक आयोजन से पूरे बांकी मोंगरा क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed