--:--

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दो दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह।

0
IMG-20251229-WA0283.jpg

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दो दिवसीय बाबा गुरु घासीदास जयंती समारोह।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 3 मोंगरा बस्ती में दो दिवसीय भव्य संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी की 269 वीं जयंती मनाई गई। प्रथम दिन 27 दिसंबर को बाबा जी का पूजा अर्चना कर नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। दुसरे दिन 28 दिसंबर 2025 रविवार को बाबा गुरु घासीदास जी का भव्य जंयती मनाकर दो दिवसीय जंयती समारोह का समापन हुआ। इस दौरान कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री लखन लाल देवांगन, अति विशिष्ट अतिथि कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, कार्यक्रम के अध्यक्षता नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा, अति विशिष्ट अतिथि भाजयुमो छत्तीसगढ़ पुर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा , अनुसूचित जाति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सरजू अजय, दिलीप मिरी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेवा, कोरबा महापौर संजू देवी राजपूत, भाजपा कोरबा जिला मंत्री सतीश झा ,बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, महामंत्री श्रीमती अनिता राजपूत, कृपा राम साहु पार्षद अश्वनी मिश्रा , पार्षद प्रमोद सोना, पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, पार्षद दिव्या कुर्रे आदि अतिथि के रुप में शामिल हुए।

वहीं इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता बांकीमोंगरा के सतनाम युवा मंच एवं समस्त सतनामी समाज ने महत्वपूर्ण योगदान निभाई।

सभी अतिथियों ने बाबा गुरु घासीदास जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, वहीं सभी अतिथियों का समाज के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंटकर व महामाला से स्वागत किया गया।

वहीं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने सामाजिक समरसता और एकजुटता व कार्यक्रम के सफल आयोजन की सहराना की।

कार्यक्रम में पहुंचे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने समस्त समाज के पदाधिकारियों व लोगों को संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जयंती की बधाई देते हुए समाज के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

भाजयुमो छत्तीसगढ़ पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने अपने उद्बोधन में कहा कि बाबा गुरु घासीदास जी के ‘मनखे – मनखे एक समान का संदेश आज के समय में सबसे ज्यादा प्रासंगिक है। समाज को एक होकर विकास की मुख्यधारा से जुड़ना चाहिए। झा ने कहा कि समाज प्रमुखों द्वारा गुरु घासीदास जी के प्रांगण में भवन व अन्य कि मांग की है, आने वर्षों में समाज के द्वारा रखे मांग को पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस दो दिवसीय चले समारोह में दूर- दराज से आये पंथी दलों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। साथ ही रात्रि जगर – बगर पंथी कार्यक्रम के गायक विजय बहादुर व उनके टीम के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed