बांकीमोंगरा थाना परिसर में हुआ, बिना अनुमति के डिजे बजाने पर होगा कार्रवाई।
बांकीमोंगरा थाना परिसर में हुआ, बिना अनुमति के डिजे बजाने पर होगा कार्रवाई।

बांकीमोंगरा: 2026 नववर्ष के आगमन और जश्न के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना परिसर में शांति समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार बांकीमोंगरा पुलिस ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्सव के नाम पर हुड़दंग और नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वहीं बैठक में एएसआई नंदलाल टंडन ने डिजे संचालकों से कहा कि नववर्ष के कार्यक्रमों में बिना पूर्व अनुमति के डीजे बजाने पर पूर्णतः रोक रहेगी। यदि कोई बिना अनुमति डीजे बजाते पाया गया, तो पुलिस तत्काल उसे जब्त करने की कार्रवाई करेगी।
शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा और ध्वनि की तीव्रता (डेसिबल) का पालन करना अनिवार्य होगा एवं शराब पीकर वाहन चलाने वालों और सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ पुलिस विशेष अभियान चलाएगी।
बांकीमोंगरा पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों और आयोजन समितियों से अपील की है कि वे नए साल का स्वागत हर्षोल्लास के साथ करें, लेकिन दूसरों की शांति का भी ध्यान रखें।
थाना में पदस्थ एएसआई नंदलाल टंडन ने बताया कि नववर्ष की पूर्व संध्या और पहले दिन पिकनिक स्पॉट व मुख्य चौक-चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हुड़दंग को रोकने के लिए पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी।
पुलिस प्रशासन ने सभी डीजे संचालकों को भी चेतावनी दी है कि वे बिना अनुमति बुकिंग न लें और नियमों के दायरे में रहकर ही व्यवसाय करें। इस दौरान बांकीमोंगरा क्षेत्र समस्त डिजे संचालक बैठक में उपस्थित थे।
