बांकीमोंगरा में चल रहे श्री शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रहे हैं श्रद्धालुओं का जनसैलाब।
विकास सोनी कि रिपोर्ट बांकीमोंगरा में चल रहे श्री शिव शक्ति महायज्ञ में उमड़ रहे हैं श्रद्धालुओं का जनसैलाब।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र के धार्मिक इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ते हुए, बांकीमोंगरा सोमवारी बाजार स्थित भुनेश्वरनाथ शिव मंदिर प्रांगण में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ, भव्य संत सम्मेलन एवं संगीतमय शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। आयोजन के हर दिन के साथ भक्तों का उत्साह बढ़ता जा रहा है, जिससे पूरा क्षेत्र शिवमय हो गया है।
मुख्य आकर्षण और धार्मिक अनुष्ठान
महायज्ञ की वेदी से उठती आहुतियों की खुशबू और वैदिक मंत्रोच्चार ने वातावरण को पूरी तरह आध्यात्मिक बना दिया है।
वाराणसी उत्तर प्रदेश से पधारे प्रतिष्ठित नागा बाबा श्री श्री 108 श्री दिगम्बर रामपुरी जी महाराज के दर्शन और कथा वाचक श्री भगत दास वृंदावन वाले उनके कथा सुनने के लिए दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं।

कथा वाचक द्वारा शिव महिमा का ऐसा रसपान कराया जा रहा है कि पंडाल में बैठे श्रद्धालु भक्ति भाव में झूमने को मजबूर हो जा रहे हैं।
यज्ञ मंडप की परिक्रमा करने के लिए सुबह से ही लंबी कतारें लग रही हैं। मान्यता है कि इस महायज्ञ की परिक्रमा मात्र से कष्टों का निवारण होता है।

श्रद्धालुओं की भारी संख्या को देखते हुए आयोजन समिति ने व्यापक इंतजाम किए हैं। विशाल डोम पंडाल भी भक्तों की संख्या के आगे छोटा पड़ता दिखाई दे रहा है। स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवकों की टीम कार्यक्रम व्यवस्था को संभालने में मुस्तैद है।
“यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए किया जा रहा एक महान संकल्प है। संतों का सानिध्य मिलना हमारे सौभाग्य की बात है।”
आयोजन समिति के सदस्यों बताया कि भक्ति के साथ भंडारा यज्ञ और कथा के समापन के पश्चात 3 जनवरी 2026 को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

