--:--

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल बांकीमोंगरा के 57 छात्राओं को मिली साइकिलें , पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए

0
IMG_20260108_135842.jpg

पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हाईस्कूल बांकीमोंगरा के 57 छात्राओं को मिली साइकिलें , पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा हुए शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा: बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने और दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले विद्यार्थियों की सुविधा के लिए छत्तीसगढ़ शासन की सरस्वती साइकिल योजना के तहत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बांकीमोंगरा में साइकिल वितरण समारोह संपन्न हुआ।

इस गरिमामयी कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा उपस्थित रहीं। उन्होंने कक्षा 9वीं के कुल 57 विद्यार्थियों को साइकिल प्रदान की। साइकिल मिलते ही बच्चों के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ गई।

इस दौरान पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने बच्चों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद देते हुए कहा कि साइकिल वितरण का मुख्य उद्देश्य बच्चों के समय की बचत करना और उन्हें नियमित स्कूल आने के लिए प्रेरित करना है। हमारी सरकार शिक्षा के स्तर को सुधारने और संसाधनों को हर बच्चे तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

वहीं भाजपा नेता विकास झा ने शिक्षा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों को सराहनीय कहते हुए कहा कि बेटी-बचाओ” बेटी पढ़ाओ” के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए ऐसे कदम अत्यंत प्रभावी साबित हो रहे हैं।

विद्यालय के प्राचार्य एस.डिडोरे ने मुख्य अतिथि सहित सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए बच्चों को खुब मन लगाकर पढ़ाई करने व बेहतर शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने की शुभकामनाएं दिये।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया, तत्पश्चात विद्यालय के प्राचार्य एस.डिडोरे सहित समस्त स्टाफ के द्वारा सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया गया।

इस दौरान विद्यालय परिसर में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, शाला विकास समिति के अध्यक्ष अजीत कैवर्त, लोकनाथ सिंह पार्षद वार्ड क्रमांक 3, प्रमोद सोना पार्षद वार्ड क्रमांक 10 , विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव , हनुमान पांडे, प्रकाश झा , प्राचार्य एस.डिडोरे सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अभिभावक , शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed