--:--

मानव सेवा मिशन के द्वारा स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण।

0
IMG-20260116-WA0002.jpg

मानव सेवा मिशन के द्वारा स्कूली बच्चों को स्वेटर वितरण


कोरबा:- संस्कार और सेवा के पावन पर्व मकर संक्रांति के अवसर पर मानव सेवा मिशन ने सुदूर वनांचल में बसे विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा बच्चों और बुजुर्गों के जीवन में स्नेह और ऊष्मा घोली। सतरेंगा मुख्य मार्ग से 6 किलोमीटर अंदर दुर्गम जंगलों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों को पार कर ग्राम छातासरई पहुँची टीम ने स्कूली बच्चों व गांव से सभी छोटे बच्चों को नए स्वेटर वितरित किए तथा बुजुर्गों को कंबल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया।
बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान और ग्रामीणों की भावुक प्रतिक्रियाएँ इस सेवा अभियान की सबसे बड़ी उपलब्धि रही।
सेवा कार्य में मानव सेवा मिशन के केशव चन्द्रा, राम सहाय पटेल, डीकेश्वर साहू, श्रीकांत वर्मा, सुशील देवांगन, लक्ष्मण दास, महिला सदस्य माधुरी चन्द्रा, उमा पटेल, अल्का पृथ्वीकर एवं स्मिता पटेल उपस्थित रहे।

जरूरतमंदों की सेवा में हमेशा तत्पर
टीम मानव सेवा मिशन बालको

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed