--:--

डामर फैक्ट्री से उठता धुआं कृषि महाविद्यालय परिसर में बढ़ता प्रदूषण एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन।

0
IMG-20260120-WA0000.jpg

संवाददाता – राजेश सोनी डामर फैक्ट्री से उठता धुआं कृषि महाविद्यालय परिसर में बढ़ता प्रदूषण एबीवीपी ने सौंपा ज्ञापन।


छत्तीसगढ़/कोरबा कृषि महाविद्यालय परिसर एवं छात्रावासों में इन दिनों गंभीर प्रदूषण की समस्या उत्पन्न हो गई है। कॉलेज के ठीक सामने संचालित डामर (अस्फाल्ट) फैक्ट्री से निकलने वाला धुआँ, धूल एवं प्रदूषित कण लगातार कॉलेज परिसर में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डामर फैक्ट्री से उठने वाला धुआँ बॉयस हॉस्टल एवं गर्ल्स हॉस्टल तक पहुँच रहा है। इसके कारण छात्रों को साँस लेने में दिक्कत, आँखों में जलन, खाँसी तथा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएँ हो रही हैं। साथ ही प्रदूषित वातावरण के कारण पढ़ाई भी बुरी तरह प्रभावित हो रही है।
विद्यार्थियों का कहना है कि 20 जनवरी से प्रैक्टिकल परीक्षाएँ शुरू होने वाली हैं, लेकिन वर्तमान प्रदूषण की स्थिति में अध्ययन करना अत्यंत कठिन हो गया है। यह समस्या न केवल छात्रों के वर्तमान स्वास्थ्य, बल्कि उनके भविष्य के लिए भी गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
इस मामले को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) जिला कोरबा इकाई कटघोरा द्वारा अनुविभागीय अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed