--:--

युवा कांग्रेस के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन।

0
IMG-20260123-WA0043.jpg

दीपका संवाददाता – राजेश सोनी=युवा कांग्रेस के तत्वाधान में महिला सम्मान समारोह का आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा दीपका- नेहरूनगर बतारी में आज युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि रहमान खान के अध्यक्षता में महिला सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के सम्मान, योगदान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना रहा।
समारोह में सर्व समाज की महिलाओं को सम्मानित कर उनके सामाजिक, पारिवारिक एवं सांस्कृतिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के सम्मान में प्रेरणादायक विचार भी रखे गए।
इस अवसर पर युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल, उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर, उपाध्यक्ष पुरातन दास, दुबराज कंवर, विकास यादव, अजय पटेल, संध्या यादव, सूर्यभवन व कांग्रेस कटघोरा विधानसभा युवा कांग्रेस टीम विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed