सांसद प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान व परिवार को उमरा यात्रा की छग पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।
सांसद प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष रहमान खान व परिवार को उमरा यात्रा की छग पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने दी शुभकामनाएं।

कोरबा/बांकीमोंगरा:- बांकीमोंगरा नगरपालिका वार्ड कुचेना से सांसद प्रतिनिधि, युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा अध्यक्ष अब्दुल रहमान खान व हाजी नूर साहब, हाफिज जावेद साहब, कलामुद्दीन अंसारी, अ.करीम खान, रहमत खान, रेहान खान, आवेश खान सहित पूरे परिवार तीर्थयात्री उमरा के लिए सऊदी अरब रवाना हुए।
कुचेना निवास में छत्तीसगढ़ के पूर्व कैबिनेट मंत्री जयसिंह अग्रवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव तनवीर अहमद, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल पहुंचकर तीर्थयात्रीयों को फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान गांव में खुशी का माहौल रहा और सभी ने उन्हें सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर मौलाना ने उमरा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि जिस तरह हज पर जाने वाले जायरीनों को सवाब मिलता है, उसी तरह उमरा करने वालों को भी सवाब प्राप्त होता है। इसे ‘छोटा हज’ भी कहा जाता है, जिसे साल में कभी भी अदा किया जा सकता है। मौलाना ने आगे बताया कि उमरा के दौरान वही रस्में अदा की जाती हैं जो हज के दौरान होती हैं। इसमें पवित्र स्थान मक्का में बैतुल्लाह शरीफ का तवाफ (परिक्रमा) करना और मीना, मदीना, मुजदलफा जैसे अन्य पवित्र स्थानों की जियारत करना शामिल है।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी व्यक्ति के पास पर्याप्त धन है, तो जीवन में एक बार हज करना फर्ज (अनिवार्य) है।
इस विदाई समारोह में भारत मिश्रा, अफजल अली, सोनू खान, इज़हार आलम, सफी खान, दिलबहार खान, नूर मोहम्मद, इमरान खान, सुल्तान, युनुस खान, बसीर खान, नूर मोहम्मद, गोलू खान, शनि, शोएब मिर्जा, तारिक अंसारी, शहज़ादा, मंजीत खान, सोहेल खान, सुल्तान खान, जुम्मन खान, ग़ुलाम मुताफ़ा, तोशिफ़, रज्जाक खान, आफताब, साहिल, फिरोज खान, आमीन अली, अकीब खान सहित सैकड़ों कमेटी लोग मौजूद थे।
