--:--

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस  , सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी मैदान।

0
IMG_20260124_111953.jpg

बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस  , सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजेगी मैदान।

बांकीमोंगरा :राष्ट्र के गौरव और सम्मान का पर्व 26 जनवरी ‘गणतंत्र दिवस’ इस वर्ष बांकीमोंगरा नगर में बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा आयोजित होने वाले इस मुख्य समारोह के लिए तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं। शहर के चप्पे-चप्पे पर देशभक्ति का माहौल नजर आ रहा है और प्रशासन आयोजन को ऐतिहासिक बनाने में जुटा है।

यह कार्यक्रम नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के स्थित गजरा मैदान में होगा।

इस कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका प्रशासन ने समारोह स्थल की साज-सज्जा और व्यवस्थाओं के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य मंच की सफाई, बैठक व्यवस्था और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के गरिमापूर्ण आयोजन में कोई कमी न रहे, इसके लिए विशेष टीमें तैनात की गई हैं।

स्कूली बच्चों की शानदार प्रस्तुतियां होंगी आकर्षण का केंद्र।

इस साल के समारोह में सबसे खास आकर्षण स्थानीय स्कूली बच्चों द्वारा दी जाने वाली सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी।

नगर के विभिन्न निजी और शासकीय स्कूलों के छात्र पिछले कई दिनों से कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।

कार्यक्रमों में ‘विविधता में एकता’, ‘वीर शहीदों की गाथा’ और ‘आधुनिक भारत’ की झलक देखने को मिलेगी।
स्कूली बच्चे नृत्य, संगीत और लघु नाटकों के माध्यम से दर्शकों में देशभक्ति का जज्बा भरेंगे।

नगर में पहली बार भव्य रुप मनाने जा रहे गणतंत्र दिवस पर बांकीमोंगरा के नागरिकों में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह है। पालिका की ओर से नगर के मुख्य चौक-चौराहों को रोशनी से सजाया जा रहा है। समारोह में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी सुनिश्चित की गई है।

26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, पार्षद, नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के अधिकारियों व कर्मचारियों, नगरवासियों के उपस्थिति में ध्वजारोहण किया जाएगा। तत्पश्चात आसपास के स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमो का प्रस्तुति दी जाएगी, इसके अलावा प्रसाद वितरण, सभी अतिथियों के लिए मंच, जनप्रतिनिधि, समस्त शिक्षक – शिक्षिकाएं , नगरवासियों के लिए व्यवस्थित बैठनें की सुविधा दिया जाएगा।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा द्वारा नगर के सभी जनप्रतिनिधियों, पार्षदगण, आसपास के स्कूल परिवार, नगरवासियों व पत्रकारों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed