--:--

यशपाल सिंह कंवर बने बांकीमोंगरा के घुड़देवा मंडल अध्यक्ष, समर्थकों ने दी  शुभकामनाएं।

0
IMG-20260125-WA0114.jpg

यशपाल सिंह कंवर बने बांकीमोंगरा के घुड़देवा मंडल अध्यक्ष, समर्थकों ने दी शुभकामनाएं।

बांकीमोंगरा:कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बांकीमोंगरा के अंतर्गत महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वरिष्ठ नेताओं की सहमति और संगठन के निर्देशानुसार यशपाल सिंह कंवर को घुड़देवा मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

उनकी नियुक्ति की घोषणा होते ही क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि यशपाल सिंह का सहयोग पार्टी को स्थानीय स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी।

नियुक्ति की खबर मिलते ही समर्थकों ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यशपाल सिंह कंवर लंबे समय से पार्टी के प्रति समर्पित रहे हैं और उनकी सक्रियता का लाभ आगामी समय में संगठन को निश्चित रूप से मिलेगा।

अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए यशपाल सिंह कंवर ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और स्थानीय वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि”पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा। मेरा मुख्य लक्ष्य घुड़देवा मंडल के हर बूथ को मजबूत करना और कांग्रेस की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाना है।”

इस अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना किये । वहीं नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद ने भी यशपाल सिंह कंवर को बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed