बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।
बांकीमोंगरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस, पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा ने किया ध्वजारोहण: सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हुआ आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा पूरे देश में 26 जनवरी 2026 को 77वें गणतंत्र दिवस मनाया गया, देश, प्रदेश, जिले , विधानसभा, नगर निगम, नगर पालिका, ग्राम पंचायत सहित शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में में तिरंगा झंडा फहराया गया। इसी कड़ी में जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में भी पहली बार क्षेत्र के स्थित गजरा मैदान में हर्षोल्लास के साथ गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया।

यह आयोजन नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के द्वारा मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा व सीएमओ श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस दौरान राष्ट्रगान की गूंज से पूरा मैदान देशभक्ति के माहौल में सरोवर हो गया।

इस अवसर पर आसपास के दर्जनों स्कूलों के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतियां दी गई। जिसमें वीर जवानों की गाथाएं, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोक कला की झलक , देशभक्ति, आपरेशन सिंदूर, पंथी नृत्य जैसे कई सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल थे।

इस सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय, और तृतीय स्थान चयन कर पुरस्कृत किया गया। जहां निर्णायक समितियों के द्वारा चयन किया गया कि पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी-हिंदी माध्यम विद्यालय बांकीमोंगरा के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसे नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा के द्वारा 15001 रुपए नगद पुरस्कार व मोमेंटो प्रदान किया। वहीं द्वितीय स्थान शासकीय हाईस्कूल घुड़देना के बच्चों ने प्राप्त किया उसे भी पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा के द्वारा 10001 रुपए नगद पुरस्कार व मोमेंटो प्रदान किया, इसके अलावा तृतीय स्थान विनायक पब्लिक स्कूल बांकीमोंगरा ने प्राप्त किये जिसे पालिका अध्यक्ष द्वारा 5001 रुपए नगद पुरस्कार व मोमेंटो प्रदान किया गया।

इस तरह से पहली बार कार्यक्रम की आयोजन होने से नगरवासियों में काफी उत्साह देखा गया, कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस आयोजन का सराहनीय करते हुए कहा कि इस तरह कि कार्यक्रम अब से हमेशा होना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा ने संबोधित करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की याद दिलाती है, उन्होंने बांकीमोंगरा क्षेत्र के विकास कार्यों व स्वच्छता में सभी जनप्रतिनिधियों व नगरवासियों से सहयोग की अपील की।

कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष भाजयुमो छत्तीसगढ़ विकास झा ने कहा कि आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य है, इसकी कला और देशभक्ति का जज्बा देखकर विश्वास होता है कि हमारा लोकतंत्र सुरक्षित हाथों में है। आगे विकास झा ने कहा कि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में विकास की अग्रसित है और धीरे-धीरे सभी प्रकार के विकास कार्यों को प्रमुखता से किया जाएगा, आने वाले समय में नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के द्वारा व क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के सहयोग से भव्य रुप से कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

अंत में गणतंत्र दिवस समारोह का समापन मुख्य पालिका अधिकारी श्रीमती ज्योत्सना टोप्पो ने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी का आभार व्यक्त करते हुए किया।

गणतंत्र दिवस समारोह में देश के सेवा कर चुके क्षेत्र के निवासरत फौजियों को साल, श्रीफल, स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आसपास स्कूल के प्राचार्यों, सफ़ाई मित्र, पालिका के कर्मचारियों चिकित्सा व सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक समितियों एवं डोर-टू-डोर सफ़ाई कर्मियों के सुपरवाइजरों को भी स्मृति चिन्ह भेंटकर व प्रशस्ति पत्र प्रदान सम्मानित किया गया।

गणतंत्र दिवस समारोह में बांकीमोंगरा सहित आसपास के भारी संख्या में गणमान्य नागरिक, आसपास स्कूल के प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ, छात्र-छात्राएं, पार्षदगण , स्थानीय जनप्रतिनिधि, नेतागण, पत्रकारगण , वरिष्ठगण नागरिक, महिला – पुरुष , बच्चे, व्यपारीगण सहित पालिका के अधिकारी व कर्मचारियों ने हिस्सा लिया।
