ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बांकीमोंगरा में गणतंत्र दिवस के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव का आयोजन।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल बांकीमोंगरा में गणतंत्र दिवस के साथ मनाया गया वार्षिकोत्सव का आयोजन।

बांकीमोंगरा के स्थानीय ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकीमोंगरा में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस का राष्ट्रीय पर्व और विद्यालय का वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर को देशभक्ति के रंग और सांस्कृतिक छटा से सराबोर कर दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। तिरंगे को सलामी देने के बाद छात्र-छात्राओं ने कदमताल करते हुए शानदार मार्च पास्ट किया। राष्ट्रगान की गूंज के साथ ही पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ , जय हिंद , जय जवान जय किसान, छत्तीसगढ़ महतारी के नारों से गुंजायमान हो उठा।
गणतंत्र दिवस के औपचारिक कार्यक्रम के बाद वार्षिकोत्सव का रंगारंग आगाज हुआ। विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने जहाँ अपनी मासूम अदाकारी से सबका दिल जीता, वहीं हाईस्कूल के छात्रों ने देश के विभिन्न राज्यों की लोक संस्कृति को नृत्य के माध्यम से मंच पर उतारा।

वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय प्रबंधन द्वारा वर्षभर की शैक्षणिक और खेलकूद गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में बच्चों को अनुशासन और संस्कारवान शिक्षा के महत्व के बारे में बताया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्राम भारती सरस्वती शिशु मंदिर न केवल शिक्षा, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए सुसंस्कृत नागरिक तैयार करने का केंद्र है।
“आज के छात्र ही कल के भारत का भविष्य हैं। गणतंत्र दिवस और वार्षिकोत्सव का यह मेल बच्चों में राष्ट्रीयता और कलात्मक कौशल दोनों का विकास करता है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवक प्रमोद अग्रवाल, बांकीमोंगरा नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष मधूसुदन दास, विधायक प्रतिनिधि लक्खू शर्मा, बृजेश सिंह, श्याम सिंह, भागवत विश्वकर्मा , कटघोरा से पवन गर्ग बांकीमोंगरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संजय आजाद बांकीमोंगरा भाजपा मंडल कोषाध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, प्रकाश अग्रवाल , भोले शंकर अग्रवाल , कौशल सोनी, राहुल ठाकुर सहित विद्यालय के संस्थापक जितेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य एवं समस्त शिक्षिका, छात्र-छात्राएं, अभिभावकगण व आसपास के नगरवासी उपस्थित थे।
कार्यक्रम शामिल सभी अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा पुष्प वर्षा कर व तिलक लगाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के समापन विद्यालय परिसर में मिठाई वितरण कर किया गया।
