बांकीमोंगरा के वार्ड क्र.09 अंबेडकर नगर में हुआ प्रिमियम लीग BPL Season 3 का शुभारंभ।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:बांकीमोंगरा के वार्ड क्र.09 अंबेडकर नगर में हुआ प्रिमियम लीग BPL Season 3 का शुभारंभ।

नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा अन्तर्गत वार्ड क्रमांक 09 अंबेडकर नगर के बनवारी साइड में आज से प्रीमियम लीग BPL SEASON 3 क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू की है। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि दिलीप कुर्रे पार्षद प्रतिनिधि एवं विशिष्ट अतिथिगण हितेश प्रजापति,विष्णु शर्मा,राजेश राजपूत,छोटेलाल आजाद, बबलू सरदार,मनहरण सूर्यवंशी,लाल बिहारी ने पूजा अर्चना कर व लाल फीता काटकर खेल की शुरुआत की गई। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए प्रथम पुरस्कार 10,000 एवं द्वितीय पुरस्कार 5,000 रखा गया है। एंट्री फीस 701 साथ ही बेस्ट कीपर,बेस्ट बैटर मैन,बेस्ट बॉलर,बेस्ट फिल्डर को विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस कार्यक्रम के आयोजनकर्ता सदस्यों के नाम के नाम इस तरह है संजय शाहू,विजय,आकाश,वेदांत, कांचू,अंशु,सागर,नमन, अमित केशरी, बंटी, शनि,रवि यादव,राजेश कुमार,राजा ठाकुर,गुड्डू,अंश,मोहित,अजय,मुन्ना,तरुण,निखिल,वंश,सिंह, ओम,मनीष,गणेश,रोहित,रोशन इत्यादि है। साथ ही नगर एवं जिले से खिलाड़ियों को आमंत्रित किया गया है।

