बांकीमोंगरा में देखने को मिला भक्ति का संगम,24 घंटे के अखंड संकीर्तन का भव्य समापन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया आशीर्वाद।
बांकीमोंगरा में देखने को मिला भक्ति का संगम,24 घंटे के अखंड संकीर्तन का भव्य समापन, मंत्री लखन लाल देवांगन ने लिया आशीर्वाद।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के शांतिनगर में आयोजित 24 घंटे के अखंड हरि नाम संकीर्तन ( अष्टप्रहरी ) से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धा और विश्वास के साथ आयोजित इस आध्यात्मिक अनुष्ठान में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने बड़ी संख्या में शिरकत की।
संकीर्तन के दौरान “हरे कृष्ण, हरे राम” के मंत्रोच्चार और ढोल-मजीरों की थाप पर भक्त झूमते नजर आए। आयोजन समिति उत्कल समाज के द्वारा आयोजित इस 24 घंटे के निरंतर जाप का समापन पूर्णाहूर्ति और विशाल भंडारे के साथ हुआ। क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना के साथ शुरू हुए इस आयोजन ने सामुदायिक सद्भाव का एक सुंदर उदाहरण पेश किया।

इस भव्य आयोजन में वाणिज्य, उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर आबकारी श्रम मंत्री छत्तीसगढ़ शासन लखन लाल देवांगन की गरिमामयी उपस्थिति हुआ।
उन्होंने भगवान के दर्शन कर क्षेत्रवासियों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की।
मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी भाईचारा बढ़ता है।
उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे संस्कृति को जीवित रखने का माध्यम बताया।
भक्तों के बीच बैठकर उन्होंने संकीर्तन का आनंद लिया और प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में आसपास के नगरवासी और कॉलोनियों से सैकड़ों लोग पहुंचे। संकीर्तन की गूँज से पूरा बांकीमोंगरा क्षेत्र पवित्रता के रंग में डूबा रहा।
भव्य संकीर्तन आयोजन के दौरान उत्कल समाज के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन भी किया गया जिसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।
इस दौरान मंत्री लखन लाल देवांगन के साथ कोरबा नगर निगम के पार्षद नरेंद्र देवांगन, नगर पालिका बांकीमोंगरा पार्षद अश्वनी मिश्रा सहित भागवत विश्वकर्मा, जितेन्द्र सिंह, कमला बरेठ, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, निराकार नाहक, भगवती साहू व अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।
