--:--

ज्ञानोदय विद्यालय बांकीमोंगरा में मनाया गया वार्षिक, विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल।

0
IMG_20260203_160433.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- ज्ञानोदय विद्यालय बांकीमोंगरा में मनाया गया वार्षिक, विधायक प्रेमचंद पटेल हुए शामिल।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांकीमोंगरा में वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रेमचंद पटेल सम्मिलित हुए।

समारोह का शुभारंभ माँ सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य, देशप्रेम से ओतप्रोत नाटक और विभिन्न विषयों पर आधारित शानदार प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

इस दौरान अपने संबोधन में विधायक प्रेमचंद पटेल ने विद्यालय की शैक्षणिक प्रगति की सराहना की। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है जिससे हम एक सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। छात्र न केवल किताबी ज्ञान प्राप्त करें, बल्कि खेल और कला के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा निखारें।”

2024-25 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विधायक के हाथों पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय प्रबंधन ने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस दौरान कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल सहित विद्यालय संस्थान के प्रमुख डॉ. जे.पी चन्द्रा , वार्ड क्रमांक07 पार्षद राजकुमार मिश्रा, शाला समिति के सचिव विशेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष डी.के अग्रवाल, बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा, युवा मोर्चा नेता सूरज मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद देवांगन, प्राचार्य छतराम चन्द्रा, शिक्षक – दिवाकर नाहक, श्रीमती गीता देवांगन , पुष्पा कर्ष, सहित शिक्षक-शिक्षिकाएं, पत्रकार , अभिभावक और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed