भाजपा के सुशासन काल में दाने-दाने के लिए तरस रहे ग्रामीण: दिनेश आदिले (मंडल उपाध्यक्ष)।
भाजपा के सुशासन काल में दाने-दाने के लिए तरस रहे ग्रामीण: दिनेश आदिले (मंडल उपाध्यक्ष)।
ग्रामीण क्षेत्रों में उचित मूल्य दुकान से चावल वितरण नहीं होने से परेशान ग्रामीण।
छत्तीसगढ़/कोरबा कटघोरा:- कटघोरा जनपद क्षेत्र क्रमांक 06 अरदा, भेजीनारा, शुक्लाखार, हर्राभांठा, पौंसरा, बिरकोना, तेलसरा, जमनीमुंडा, घनाकछार में इन दिनों उचित मूल्य दुकान पर चावल वितरण नहीं होने से ग्रामीण परेशान हैं।
अरदा मंडल कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष दिनेश आदिले ने मिडिया से कहा कि भाजपा की सुशासन काल में गरीबी रेखा के नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार इन दिनों अरदा क्षेत्र में राशन वितरण नहीं हो से दाने-दाने के तरस रहे हैं, आदिले ने भाजपा सरकार को घेरते हुए तीखे प्रहार किया उन्होंने कहा एक ओर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंचों में भाजपा सरकार की सुशासन कल का डंका बज रहे हैं और दूसरी ओर धरातल में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले ग्रामीण दाने-दाने के लिए तरस रहे हैं। राज्य सरकार के पास उचित फंड नहीं होने की वजह से पंचायतों में न तो मूलभूत व 14 वें, 15वें वित्त की राशि आ रही हैं न ही पंचायतों में विकास कार्य हो रहे है, वर्तमान में मनरेंगा का नाम बदलकर जी राम जी करने के बाद मनरेंगा के पूर्व प्रस्तावित कार्य बंद हो चुके हैं जिससे वर्तमान में ग्रामीण क्षेत्र में मनरेंगा में भी कार्य नहीं चल रहे हैं जिससे ग्रामीण क्षेत्र के ग्रामीणों को इन दिनों भारी परेशानियों को सामना करना पड़ रहा है। प्रदेशभर में महिलाओं को महतारी वंदना की 1000 राशि प्रदान की जा रही है तो दूसरी ओर 2000 बिजली का बिल थमाया जा रहा है। प्रदेशभर सरकार कर्ज में इतने डूब चुका है कि धान बिक्री करने वाले किसानो हि अपनी राशि बैंक से नहीं मिल पा रहे हैं, जो भाजपा सरकार का नाकाम प्रदर्शित हो रहा हैं।
