--:--

ब्रेकिंग न्यूज़: बांकीमोंगरा में पिकअप ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

0
IMG-20260213-WA0004.jpg

ब्रेकिंग न्यूज़: बांकीमोंगरा में पिकअप ने बाइक और स्कूटी को मारी टक्कर, दो गंभीर रूप से घायल

छत्तीसगढ़ /कोरबा जिले के बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आज एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बांकी-शुक्लाखार मार्ग पर तालाब के पास एक अनियंत्रित पिकअप वाहन ने एक बाइक और एक स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस जबरदस्त भिड़ंत में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (क्रमांक CG-12-BC-9369) सतर्रा मार्ग से बांकी की ओर आ रहा था। इसी दौरान चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए पहले एक बाइक को टक्कर मारी और फिर सामने से आ रहे स्कूटी सवार को जोरदार ठोकर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी और बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे।

इस दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति गजरा (बांकीमोंगरा) और दूसरा जवाली का निवासी बताया जा रहा है।

एक घायल व्यक्ति के हाथ-पैर में गंभीर फ्रैक्चर और गहरी चोटें आई हैं। बांकीमोंगरा पुलिस की मदद से दोनों घायलों को तत्काल कटघोरा उप स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, एक व्यक्ति का हालत को गंभीर देखते अन्य अस्पताल भेजा जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही बांकीमोंगरा पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पिकअप वाहन समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।

बताया जा रहा है कि पिकअप व चालक घुड़देवा का निवासी है। फिलहाल पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया गया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed