--:--

विजयनगर संकुल में वार्षिकोत्सव व बिदाई समारोह संपन्न ।

0
IMG-20260214-WA0009.jpg

सुनील दास कि रिपोर्ट विजयनगर संकुल में वार्षिकोत्सव व बिदाई समारोह संपन्न


छत्तीसगढ़ /कोरबा शासकीय हाई स्कूल विजयनगर के अंतर्गत आने वाले समस्त प्राथमिक , माध्यमिक व हाईस्कूल के विद्यार्थियों के सत्र भर किये गये वृहद कौशल विकास,खेल व हस्त,शिल्प व सृजनात्मक कार्यों के बारे में आम जनमानस को सूचित व सामुदायिक सहभागिता से शाला विकास कार्यक्रम में शामिल करने वार्षिकोत्सव 2026 बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। पूर्व जनपद सदस्य शैलबाई कंवर के मुख्य आतिथ्य, सरपंच ढुरेना सुभद्रा कंवर के अतिविशिष्ट आतिथ्य के साथ साथ विधायक प्रतिनिधि अरूण कंवर, शाला प्रबंधन व विकास समिति अध्यक्ष दीपक कंवर, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष धजाराम चौहान, उपाध्यक्ष चंद्रभवन सिंह, रोजगार सहायक बीर सिंह कंवर के विशिष्ट आतिथ्य में कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्राचार्य नीलू अवस्थी, कार्यक्रम प्रभारी सर्वेश सोनी प्रधान पाठक आदि के साथ उपस्थित प्रेरणा महिला समिति की सदस्यों के साथ परिसर में स्थापित माता सरस्वती मंदिर में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने के पहले मंच संचालन कर‌ रही महिला शिक्षिकाओं डा. अनिता पटेल,सुमन चौबे, ममता यादव ने छत्तीसगढ़ राजगीत का पुरे जनसमुदाय के संग सुरेले स्वर में वाचन किया। तत्पश्चात् प्राथमिक शाला बिंझरा, प्राशा कोसमंदा,प्राशा धनुहारपारा,प्राशा ढुरैना, मिडिल स्कूल बिंझरा विजयनगर व हाईस्कूल के अनेक प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य व अन्य रिमिक्स गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों ने अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए कक्षा दसवीं के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्रदान करते हुए परीक्षा तैयारी हेतु जुट जाने व विजयनगर का नाम रोशन करने आव्हान किया, उन्होंने हाईस्कूल विजयनगर मे हायर सेकंडरी स्कूल दीपका, छत्तीसगढ़ पब्लिक स्कूल झाबर, सरस्वती शिशु मंदिर गेवरा परियोजना को समायोजित कर नवीन परीक्षा केंद्र स्थापित किए जाने को गर्व बताया। कार्यक्रम के पूर्व दिवस कक्षा नवमी के छात्र छात्राओं ने कक्षा दसवीं के अपने सीनियर विद्यार्थियों के सम्मान में बिदाई समारोह आयोजित कर विभिन्न सांस्कृतिक व मनोरंजक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित कर इसे भावपूर्ण बना दिया, बिदाई समारोह का बेहतरीन संचालन कक्षा नवमी की छात्रा कुमारी अनुष्का अनंत ने किया। फेयरवेल स्टार दसवीं के शैलेंद्र व कुमारी विद्या साहू चुने गए जिन्हें फेयरवेल स्टार माला पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में राज्यपाल पुरस्कृत प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने भावूक गीत -चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना की प्रस्तुति देकर पूरे माहौल को भावनात्मक रूप से जोड़ दिया। कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य प्रमुख जनों में रमेश सिंह, खेमराज मानिकपुरी, योगेश दास, रविदास महंत,दिब्येंदु मृधा, भोलाशंकर तिवारी,व भोला राम कैवर्त्य आदि रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य व प्रधान पाठक के संग व्याख्याता लिली ग्रेस कुजूर,कमल मरकाम,अल्का सोनी, सरस्वती कश्यप,मिनी मैथ्यू, शिक्षक विद्यासागर साव,बबलू खूंटे, शिक्षिकाओं वीणा पांडेय, भीमेश्वरी राठौर, पुष्पलता महेश, रेणु सिंह के साथ कर्मचारी गणों हरिराम पटेल चैनराम यादव, अंजोर यादव, नकुल यादव व प्राशा बिंझरा व विजयनगर की रसोईयों ने सहभागिता निभाई। छात्र छात्राओं में रवि प्रजापति, सागर, आरती, तमन्ना, पूर्णिमा साहू,खुशी निर्मलकर के साथ पूरे युथ व इको क्लब,बाल संसद के विद्यार्थियों का सहयोग सराहनीय रहा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के स्वल्पाहार व माइक टेंट आदि की व्यवस्था ग्राम पंचायत ढुरेना व शाला प्रबंधन ने सभी उपस्थित जनो के जलपान की व्यवस्था की। अंत में प्रधान पाठक सर्वेश सोनी ने सभी उपस्थित जनो व प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले समस्त का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में भारी संख्या में पालकों व छात्र छात्राओं, ग्राम वासियों की उपस्थिति रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed