--:--

बांकीमोंगरा के मड़वाढोडा में भाजपा का ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम संपन्न।

0
IMG-20260214-WA0029.jpg

बांकीमोंगरा के मड़वाढोडा में भाजपा का ‘बजट संवाद’ कार्यक्रम संपन्न।

छत्तीसगढ़ ( कोरबा ) भारतीय जनता पार्टी द्वारा प्रदेश के बजट को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से संगठनात्मक स्तर पर ‘बजट संवाद’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देशानुसार बांकीमोंगरा मंडल के मड़वाढोडा में मंडल स्तरीय बजट संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता रूप में पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं MIC सदस्य हितानंद अग्रवाल उपस्थित रहे। उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए बजट की प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे यह बजट समाज के हर वर्ग के उत्थान में सहायक सिद्ध होगा।


इस संवाद कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से सतीश झा (जिला मंत्री, भाजपा) ,भागवत विश्वकर्मा (प्रदेश मंत्री, पिछड़ा वर्ग मोर्चा) ,उदय शर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा) ,प्रमोद सोना (पार्षद) , लक्खू शर्मा (विधायक प्रतिनिधि), अनीता राजपूत (मंडल महामंत्री ) ,
संजय महंत (सहकोष अध्यक्ष), कविता यादव (मंत्री), जितेंद्र सिंह (वरिष्ट कार्यकर्ता), प्रणय मिश्रा (मंत्री), प्रकाश झा (युवा मोर्चा नेता), सूरज मिश्रा, डॉ. रूपनारायण, चित्रलेखा चंद्रा, रोहिणी कश्यप, चिंताराम चौहान, प्रमोद खंडे एवं सतीश सहित भारी संख्या में वार्ड वासी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से भाजपा ने स्थानीय स्तर पर बजट की बारीकियों को आम जनता के सामने रखा और कार्यकर्ताओं को शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed