--:--

बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में आज से भव्य मेले का आगाज, तैयारियां पूर्ण।

0
IMG-20260215-WA0028.jpg

बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में आज से भव्य मेले का आगाज, तैयारियां पूर्ण।

छत्तीसगढ़ /कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के गजरा दशहरा मैदान में पहली बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व के उपलक्ष्य में भव्य मेले का आयोजन होने जा रहा है। मेले का शुभारंभ आज रविवार शाम को किया जाएगा, जिसकी तैयारियां अब अपने अंतिम चरण में हैं।

आज शाम आयोजित होने वाले मेला का शुभारंभ में शामिल हो सकते हैं प्रेमचंद पटेल विधायक, कटघोरा ,श्रीमती सोनी विकास झा अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा , विकास झा साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी।

इस बार का मेला क्षेत्रवासियों के लिए मनोरंजन का बड़ा केंद्र बनने वाला है। यहाँ आने वाले दर्शकों को कई विशेष आकर्षण देखने को मिलेंगे, बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न प्रकार के आधुनिक झूले। मौत का कुआँ और जल परी जैसे विशेष प्रदर्शन ,खाने-पीने के शौकीनों के लिए विभिन्न स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल। मनिहारी सामान, घरेलू उपयोग की वस्तुएं और खिलौनों की विविध दुकानें।

बांकीमोंगरा क्षेत्र में महाशिवरात्रि के अवसर पर इस स्तर का भव्य आयोजन पहली बार किया जा रहा है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और नगरवासियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed