राठिया कंवर समाज का 8वां ठाकुर महोत्सव मेला भव्य रूप से संपन्न, 11 जोड़ी विवाह सम्पन्न।
राठिया कंवर समाज का 8वां ठाकुर महोत्सव मेला भव्य रूप से संपन्न, 11 जोड़ी विवाह सम्पन्न।

छत्तीसगढ़/कोरबा:- कोरबा जिले के ग्राम चंद्रशेखरपुर में राठिया कंवर समाज का आठवां ठाकुर महोत्सव मेला सामाजिक रीति-रिवाज एवं पारंपरिक विधि-विधान के साथ भव्य रूप से संपन्न हुआ। दो दिवसीय इस आयोजन में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही तथा समाज के मुख्य देवता के प्रति अपार श्रद्धा देखने को मिली।
14 फरवरी को श्री केशव बैगा के निवास से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सेवा बाजा एवं करमा नृत्य दल के नेतृत्व में यात्रा ठाकुर देव परिसर पहुंची, जहां विधि-विधान से पूजा संपन्न हुई। दिनभर भक्ति संगीत, लोकनृत्य, खेलकूद, सामाजिक एवं स्वास्थ्य चर्चा सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। समाज द्वारा सभी श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था की गई।
11 जोड़ी विवाह बैगा पद्धति से संपन्न
14 फरवरी शाम 5 बजे तेल मड़वा कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तथा 15 फरवरी को 11 जोड़ी युवक-युवतियों का विवाह बैगा पद्धति से विधिवत संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि
राधेश्याम राठिया – सांसद रायगढ़ ,लालजीत सिंह – विधायक धरमजयगढ़ ,फूल सिंह – विधायक रामपुर, हृदय राम राठिया – पूर्व विधायक लैलूंगा ,तारा सिंह राठिया – पूर्व अध्यक्ष जनजाति आयोग
दुर्गा प्रसाद राठिया – कार्यक्रम अध्यक्ष ,आयोजन में विशेष भूमिका निभाने वाले पदाधिकारी एवं सदस्य ,चंद्रमणि राठिया – अध्यक्ष RKVS षमान सिंह राठिया – सचिव ,बाबूलाल राठिया षसूरजमती राठिया षडॉ भावना राठिया ,सरिता राठिया ,खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम रामधन सिंह राठिया, मनमोहन सिंह राठिया षटीका राम राठिया ,कुमार राठिया, रुक्मणि राठिया ,योगेश्वरी राठिया
शशि राठिया ,विवाह एवं पूजा व्यवस्था ,रूपसिंह राठिया ,दुबराज सिंह ,राठिया , बीर सिंह ,हरिश्चन्द्र ,भोजन, सामग्री एवं अन्य व्यवस्था ,जेठ सिंह राठिया ,चंद्रेश राठिया ,जय सिंह राठिया ,हरिश्चंद्र ,राठिया ,रमिला ,डॉ श्रीराम राठिया ,जोहित राम राठिया ,शुकदेव राठिया ,ओंकारेश्वर राठिया ,उदय भान राठिया ,रामदयाल राठिया ,परमेश्वर राठिया ,अनुज राठिया ,बिहारी राठिया ,गजानंद राठिया ,टीकम राठिया ,मन्नूलाल ,जहान सिंह , हेतराम ,लीला प्रसाद ,आनंद राठिया ,जगत राठिया
अजय राठिया ,जयकिशन ,जनक राम राठिया – आभार प्रदर्शन
जगदीश राठिया – मीडिया प्रभारी।
दो दिवसीय इस भव्य आयोजन में समाज के सभी सगा जनों, महिला-पुरुषों, युवाओं एवं स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अतिथियों ने समाज की एकता, शिक्षा के विस्तार एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

