--:--

कुसमुंडा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए SECL के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत ।

0
IMG_20260218_220604.jpg

रुपेश महंत जिला ब्यूरो कोरबा कुसमुंडा में भीषण सड़क हादसा: ट्रेलर की चपेट में आए SECL के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत ।

छत्तीसगढ़/कोरबा। कोरबा जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कुसमुंडा खमरिया पेट्रोल टंकी के आगे बिहारी होटल के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई।

मृतक की पहचान अरुण कुमार के रूप में हुई है, जो साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) के सेवानिवृत्त कर्मचारी थे और विकास नगर क्षेत्र में निवास करते थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरा। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को उठाकर कुसमुंडा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर लगातार हादसे हो रहे हैं, जिससे यातायात व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।

फिलहाल पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed