बांकीमोंगरा: पार्षद अश्वनी मिश्रा की मांग पर बैंक प्रबंधन की मुहर, अब एटीएम में तैनात रहेंगे केयरटेकर।
अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा: पार्षद अश्वनी मिश्रा की मांग पर बैंक प्रबंधन की मुहर, अब एटीएम में तैनात रहेंगे केयरटेकर।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र के एसबीआई बैंक के समीप एटीएम (ATM) केंद्र में सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर लंबे समय से चली आ रही समस्या का अब समाधान होने जा रहा है। बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 कटाईनार पार्षद अश्वनी मिश्रा की जनहित से जुड़ी मांग को बैंक प्रबंधन ने गंभीरता से लेते हुए एटीएम केंद्र पर केयरटेकर तैनात करने का निर्णय लिया है।
बांकीमोंगरा क्षेत्र के मुख्य एसबीआई बैंक के समीप एसबीआई एटीएम केंद्र में केयरटेकर नहीं होने की वजह से स्थानीय निवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। पार्षद अश्वनी मिश्रा ने इस मुद्दे को बैंक प्रबंधन के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनकी मुख्य शिकायतें थीं जैसे एटीएम मशीनों में तकनीकी खराबी की समय पर जानकारी न मिलना। वरिष्ठ नागरिकों और कम पढ़े-लिखे लोगों को ट्रांजैक्शन करने में होने वाली असुविधा।
पार्षद की मांग पर त्वरित संज्ञान लेते हुए बैंक प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सुरक्षा और उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए अब एटीएम में केयरटेकर नियुक्त किए जाएंगे। जहां बुजुर्ग और जरूरतमंद लोगों को पैसे निकालने में तकनीकी मदद मिल सकेगी।
रखरखाव एटीएम केबिन में स्वच्छता बनी रहेगी और मशीन के खराब होने पर बैंक को तुरंत सूचना मिलेगी।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने कहा कि जनता की सुविधा हमारी प्राथमिकता है। केयरटेकर की तैनाती से न केवल बैंक की संपत्ति सुरक्षित रहेगी, बल्कि उपभोक्ताओं को भी एक बेहतर और सुरक्षित अनुभव मिलेगा।
इस निर्णय से क्षेत्र की जनता ने राहत की सांस ली है और पार्षद के इस प्रयास की सराहना की जा रही है।
