कुसमुंडा थाना में होली पर्व के लिए शांति बैठक, कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश।
रुपेश महंत जिला ब्यूरो कोरबा कुसमुंडा थाना में होली पर्व के लिए शांति बैठक, कानून व्यवस्था बनाए रखने दिए निर्देश।
छत्तीसगढ़/कोरबा आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के दिशा-निर्देश पर जिले के सभी थाना एवं चौकियों में शांति समिति की बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में कुसमुंडा थाना में थाना प्रभारी मृत्युंजय पाण्डेय द्वारा कोटवारों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों की बैठक ली गई।
बैठक में होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने तथा बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी ने सभी कोटवारों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाना कुसमुंडा को देने के लिए कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सूचना सीधे उन्हें भी दी जा सकती है।
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे, प्रेम और शांति के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। बैठक में उपस्थित जनों ने भी पुलिस प्रशासन को सहयोग देने का आश्वासन दिया l
