--:--

बालकों में युवक ने चलाई पिस्टल, एक तरफा प्यार का मामला , बालकों पुलिस के गिरफ्त में आरोपी ।

0
IMG-20260220-WA0002.jpg

रुपेश महंत जिला ब्यूरो कोरबा बालकों में युवक ने चलाई पिस्टल, एक तरफा प्यार का मामला , बालकों पुलिस के गिरफ्त में आरोपी ।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र में एकतरफा प्यार में सनकी युवक द्वारा फायरिंग करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के पिता की हत्या की नीयत से पिस्टल से फायर कर दिया। हालांकि प्रार्थी की सतर्कता से उसकी जान बच गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ने थाना बालको में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इंदिरा नगर बालको निवासी साहिल मसीह (20 वर्ष) पिछले 6 महीने से उसकी बेटी का पीछा कर रहा था और उसे एकतरफा प्यार करने की बात कहकर परेशान करता था।

दिनांक 18 फरवरी 2026 की रात करीब 11 बजे आरोपी साहिल मसीह मोटरसाइकिल से प्रार्थी के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए हंगामा करने लगा। जब प्रार्थी घर से बाहर निकला, तो आरोपी ने हत्या की नीयत से अपने पास रखे पिस्टल से फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे बैठ गया, जिससे उसकी जान बच गई। आरोपी ने दोबारा फायर करने का प्रयास किया, लेकिन गोली नहीं चली।
घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना बालको में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 94/2026 धारा 296, 75(1), 78(1), 109(1) BNS एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर बालको पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की और घटना के महज चार घंटे के भीतर आरोपी को उसके घर से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त
एक नग पिस्टल , एक नग जिंदा कारतूस
घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त कर लिया है।
पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि आरोपी को अवैध पिस्टल कहां से प्राप्त हुआ।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास बढ़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed