--:--

बांकीमोंगरा में हुआ स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच समापन, बालकों टिम ने हासिल की जीत।

0
1001065574-1536x1152.webp

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:-बांकीमोंगरा में हुआ स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का फ़ाइनल मैच समापन, बालकों टिम ने हासिल की जीत।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के बांकी 2 नंबर खेल मैदान में स्वगीर्य अक्षत अग्रवाल की स्मृति में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता द्वितीय वर्ष का फाइनल मैच का सफलतापूर्वक समापन किया गया।

कल दिनांक 18 फरवरी को फाइनल मैच बालकों ईगल और मुन्ना फर्नीचर इलेवन टिम के बीच संपन्न हुई, मुकाबला काफी रोमांचक रहा और खेल प्रेमियों और दर्शकों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मुकाबला का आनंद लिया।

विजेता टीम के धुरंधर बल्लेबाजो ने अपना आकर्षक बल्लेबाजी दिखा कर लोगों का दिल जीत लिया और बिट्टू रंगीला के आकर्षक एम्पायरिंग ने प्रतियोगिता के अंत तक खेलप्रेमियों और दर्शकों को बंधे रखा।

मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व कैबिनेट मंत्री जय सिंह अग्रवाल उपस्थित रहें, विशिष्ट अतिथि कटघोरा के पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर, पूर्व पार्षद शैल राठौर, अजय प्रसाद ,कार्यक्रम के अध्यक्ष रविन्द्र अग्रवाल, अतिथि के रूप में वार्ड क्रमांक 02 की पार्षद राजकुमारी गोस्वामी, वार्ड क्रमांक 01 की पार्षद इन्द्रदीप कंवर, परमानंद सिंह, सांसद प्रतिनिधि प्रदीप अग्रवाल, पार्षद नवीन कुकरेजा, ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस संजय आजाद, मनीराम देवांगन, सुनील पांडे, पूर्व पार्षद पवन गुप्ता मंच पर विराजमान रहे।

विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 41000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी ओमप्रकाश अग्रवाल की ओर से प्रदान की गई, द्वितीय पुरस्कार 21000/– एवं ट्रॉफी, समाजसेवी अजय प्रसाद की ओर से और प्लेयर ऑफ द सीरीज 5100/– एवं ट्रॉफी समाजसेवी गोवर्धन कंवर बाकी 2 नंबर की ओर से प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के आयोजक आरती दास, गोवर्धन कंवर, कृष्ण दास, बजरंग दास, चंटू महंत, तुलसी दास, मनोज मिश्रा, मनीष शर्मा, शैलेन्द्र मिश्रा, अभी अग्रवाल, ललित यादव, साजिद खान, संजय कर्ष, अंतराम साहू ने अपनी उपस्थिति के साथ साथ अपना भरपूर सहयोग के साथ स्व. अक्षत अग्रवाल स्मृति क्रिकेट रात्रि कालीन क्रिकेट प्रतियोगिता को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed