--:--

बांकीमोंगरा: वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

0
IMG-20260221-WA0006.jpg

बांकीमोंगरा: वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा द्वारा क्षेत्रवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

छत्तीसगढ़/कोरबा नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के वार्ड नंबर 13 के पार्षद अश्वनी मिश्रा की पहल पर कटाईनार दुर्गा मेन चौक में आधार कार्ड सुधार हेतु विशेष कैंप लगाया गया। यह कैंप India Post (पोस्ट ऑफिस) के माध्यम से आयोजित किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को आधार से जुड़े कार्यों में बड़ी सुविधा मिली।
कैंप में लोगों ने अपने आधार कार्ड में नाम, पता, मोबाइल नंबर, जन्मतिथि सहित अन्य त्रुटियों का सुधार कराया। दूर स्थित आधार केंद्रों के कारण होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिली और बड़ी संख्या में नागरिकों ने इस सुविधा का लाभ उठाया।
पार्षद अश्वनी मिश्रा ने बताया कि वार्डवासियों की मांग को देखते हुए पोस्ट ऑफिस के सहयोग से यह कैंप आयोजित किया गया, ताकि बुजुर्ग, महिलाएं और विद्यार्थी आसानी से आधार सुधार करा सकें। उन्होंने आगे भी जनहित से जुड़े ऐसे प्रयास जारी रखने की बात कही।
स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप समय-समय पर लगाए जाएं तो आम जनता को काफी सहूलियत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed