--:--

अभाविप कोरबा द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत।

0
IMG-20260223-WA0000.jpg

राजेश सोनी कि रिपोर्ट:अभाविप कोरबा द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत।

छत्तीसगढ़/कोरबा परीक्षा से पहले प्रेरणा का स्पर्श: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कोरबा द्वारा परीक्षा केंद्रों के बाहर कार्यकर्ताओं ने 10 वीं बोर्ड के परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया तथा उन्हें कलम भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान विद्यार्थियों को आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने, सकारात्मक सोच बनाए रखने और अपने लक्ष्य पर केंद्रित रहने का संदेश भी दिया गया।

कुछ दिनों से देखा जा रहा था कि कोरबा जिला में बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थी तनाव ग्रसित नजर आ रहे थे इसे ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों को परीक्षा में बैठने के पूर्व मस्तक पर तिलक लगाकर , शुभकामनाएं दी |
कार्यक्रम का उद्देश्य केवल शुभकामनाएं देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के मन से परीक्षा का तनाव कम कर उनमें उत्साह और आत्मबल का संचार करना था। कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी ही राष्ट्र की भविष्य की शक्ति हैं और उनकी सफलता समाज एवं देश की प्रगति का आधार है। पैरेंट्स ने भी इस पुनित कार्य की सराहना की | इस पूरे आयोजन से वातावरण उत्साह, प्रेरणा और सकारात्मक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed