--:--

घनाकछार में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई गई।

0
IMG-20260223-WA0009.jpg

शत्रुहन पटेल संवाददाता अरदा : घनाकछार में संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई गई।

छत्तीसगढ़/कोरबा बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलसरा आश्रित ग्राम घनाकछार प्राथमिक शाला में कापी, कलम वितरण व स्वच्छता अभियान चलाकर संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती मनाई गई।
युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर के नेतृत्व में बाबा संत गाडगे महाराज का 150 वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम घनाकछार प्राथमिक शाला में आयोजित कि गई जिसमें मुख्यअतिथि समाजसेवक आरती नरेंद्र साहू, शिवराज व विशिष्टअतिथि युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल उपस्थित थे। संत गाडगे महाराज के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर कार्यक्रम के शुभारंभ किया गया। मंच संचालन कर रही शिक्षिका सरोज भगत ने बताया कि बाबा संत गाडगे महाराज जी के जन्म 23 फरवरी 1876 को हुआ था, उनका जीवन बेहद साधारण और सादा था। वे किसी विशेष आश्रम या मठ के स्थान पर नहीं रहते थे। उनका प्रमुख कार्य समाज सुधार और लोगों को शिक्षा देना था। संत गाडगे महाराज की जयंती 23 फरवरी को मनाई जाती है। उनका असली नाम देऊजी झिंगराजी जानोरकर था। वे गांव-गांव जाकर कीर्तन के माध्यम से लोगों को स्वच्छता, समानता और सेवा का संदेश देते थे।
समाज सेवक शिवराज ने कहा श्री संत गाडगे महाराज महाराष्ट्र के एक प्रसिद्ध संत, समाज सुधारक और उद्धारक थे। उनका जीवन विशेष रूप से गरीबों, पिछड़े वर्गों, और समाज के हाशिए पर रहने वाले लोगों के लिए समर्पित था। वे अपने समय के सबसे प्रभावशाली समाज सुधारकों में से एक माने जाते हैं। उनका उद्देश्य समाज में फैली कुरीतियों, अंधविश्वासों, और छुआछूत के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।
युवा कांग्रेस कटघोरा विधानसभा महासचिव शत्रुहन पटेल ने कहा संत गाडगे महाराज ने अपने जीवन में स्वच्छता को बहुत महत्व दिया। उन्होंने भारत में स्वच्छता अभियान को फैलाने में अग्रणी भूमिका निभाई। उनका मानना था कि अगर समाज का हर व्यक्ति अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखे, तो यह देश की समृद्धि और सभ्यता में एक बड़ा योगदान होगा। उनके इस स्वच्छता अभियान ने गांव-गांव और शहर-शहर में महत्वपूर्ण प्रभाव डाला।
युवा कांग्रेस कटघोरा ब्लाक उपाध्यक्ष सदबीर निर्मलकर ने कहा संत गाडगे महाराज केवल एक संत नहीं, बल्कि एक महान समाज सुधारक थे। उन्होंने “हाथ में झाड़ू और जुबां पर मानवता का संदेश” लेकर समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने का कार्य किया हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शिवराज विशिष्ट अतिथि शत्रुहन पटेल व कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे सदबीर निर्मलकर, शंकर व शिक्षिका सरोज भगत, हेमलता कंवर व रसोईया सुनीता कंवर, सजनी कंवर, समार कुंवर छात्र-छात्राओं उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed