--:--

लेमरु–गढ़ उपरोड़ा 17.5 किमी सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्र में खुशी की लहर।

0
IMG-20260224-WA0049.jpg

सुनील दास कि रिपोर्ट:- लेमरु–गढ़ उपरोड़ा 17.5 किमी सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ, क्षेत्र में खुशी की लहर

कोरबा/कटघोरा:- लेमरु से गढ़ उपरोड़ा तक 17.5 किलोमीटर लंबी सड़क के डामरीकरण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया। लंबे समय से जर्जर हालत में पड़ी इस मुख्य मार्ग के निर्माण शुरू होने से आसपास के दर्जनों गांवों में खुशी का माहौल है।
निर्माण कार्य का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरि शंकर यादव द्वारा पूजा-अर्चना एवं श्रीफल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत की सरपंच रजनी सिंह, विजय कुमार देवांगन, सुखदेव यादव, विनोद देवगन, संतोष कुमार तोमर, रघुनंदन कंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार सदैव अंत्योदय विकास पर जोर देती आई है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ लेने के लिए कोरबा तक सामग्री लानी पड़ती है, लेकिन सड़क की खराब स्थिति के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने कहा कि यह मार्ग न केवल आसपास के दर्जनों गांवों को जोड़ता है, बल्कि अन्य जिलों से संपर्क का भी मुख्य साधन है। सड़क निर्माण से स्थानीय व्यवसायियों को भी लाभ मिलेगा और आवागमन सुगम होगा।
ग्रामीणों ने वर्षों पुरानी मांग पूरी होने पर जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होकर क्षेत्र के विकास को नई गति देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed