--:--

होली पर्व में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, थाना बांकीमोंगरा में शांति समिति की बैठक संपन्न।

0
IMG-20260224-WA0016.jpg

अजीत कुमार संवाददाता बांकीमोंगरा:- होली पर्व में हुड़दंग मचाने वालों की खैर नहीं, थाना बांकीमोंगरा में शांति समिति की बैठक संपन्न।

छत्तीसगढ़ /कोरबा रंगों के पावन पर्व होली को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से थाना बांकीमोंगरा में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्सव की आड़ में हुड़दंग करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

बैठक को संबोधित करते हुए वर्तमान थाना प्रभारी एएसआई नंदलाल टंडन ने कहा कि होली खुशियों का त्योहार है, इसे भाईचारे के साथ मनाएं। उन्होंने कड़े लहजे में चेतावनी देते हुए कहा, “होली पर्व में हुड़दंग मचाने वालों की अब खैर नहीं।” पुलिस ने शरारती तत्वों से निपटने के लिए विशेष योजना तैयार की है।

हुड़दंगियों पर लगाम: शराब पीकर वाहन चलाने वालों, तीन सवारी बैठाने और तेज रफ्तार बाइक दौड़ाने वालों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी।

इसके अलावा सार्वजनिक स्थानों पर अश्लील गाने बजाने या डीजे पर अभद्र टिप्पणी वाले शोर-शराबे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और नशीले पदार्थों के सेवन को रोकने के लिए पुलिस की पेट्रोलिंग टीम लगातार गश्त करेगी। और किसी भी व्यक्ति से होली के नाम पर जबरन चंदा वसूली करना अपराध माना जाएगा और शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई होगी।

वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों और समिति के सदस्यों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी अप्रिय घटना या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल थाने में दें।

इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, पत्रकार, व्यापारीगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed