कोरबा की बेटी अंशु मेहता बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट।
कोरबा की बेटी अंशु मेहता बनी चार्टर्ड अकाउंटेंट।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के शांति नगर, दीपका की रहने वाली अंशु मेहता ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी (CA) परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंशु मेहता, अवधेश मेहता की पुत्री हैं और उनकी इस सफलता से पूरे परिवार व इलाके में खुशी का माहौल है।
अंशु ने अपनी स्कूली शिक्षा DAV Gevra से प्राप्त की तथा आगे की पढ़ाई Pt. Ravishankar Shukla University से पूरी की। अपनी कड़ी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने यह कठिन परीक्षा पास कर एक मिसाल कायम की है।
उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिलेगी। परिवारजनों और शुभचिंतकों ने अंशु को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेरों शुभकामनाएं दी हैं।

