बांकीमोंगरा में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व।
बांकीमोंगरा में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली का पर्व।

छत्तीसगढ़/कोरबा रंगों और खुशियों का त्योहार होली बांकीमोंगरा क्षेत्र में पूरे हर्षोल्लास और पारंपरिक जोश के साथ मनाया गया। इस वर्ष होली का विशेष उत्साह विकास झा के नेतृत्व में भी आयोजित भव्य मिलन समारोह में देखने को मिला, जहाँ क्षेत्र के नागरिकों ने आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे को गुलाल लगाया।
विकास झा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा और स्थानीय लोग एकत्र हुए। हिन्दी व छत्तीसगढी गीतों की धून पर थिरकते लोगों ने फाग गीतों का आनंद लिया।
पूरे क्षेत्र में शांति और सौहार्द के साथ होली खेली गई।
रसायनों से दूर, हर्बल गुलाल और फूलों का उपयोग कर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
होली मिलन के अवसर पर पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया गया।
इस अवसर पर विकास झा ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि यह बुराई पर अच्छाई की जीत और आपसी प्रेम का प्रतीक है। बांकीमोंगरा की जनता ने जिस उत्साह के साथ इस पर्व को मनाया है, वह हमारे क्षेत्र की एकता को दर्शाता है।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे, जिससे उत्सव बिना किसी व्यवधान के संपन्न हुआ। शाम होते-होते लोग एक-दूसरे के घर जाकर बड़ों का आशीर्वाद लेते और ‘होली मुबारक’ कहते नजर आए।
विकास झा द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में बांकीमोंगरा भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा का विशेष योगदान देखने को मिला, सभी राजनीतिक दलों के लोगों ने एक दुसरे को रंग – गुलाल लगाकर होली पर्व की बधाई दिये।
