--:--

बांकीमोंगरा में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ सतचंडी देवी मंदिर परिसर में कल से प्रारंभ होगा मेला का आयोजन।

0
IMG_20260318_223156.jpg

हिमांशु चौधरी कि रिपोर्ट: बांकीमोंगरा में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर माँ सतचंडी देवी मंदिर परिसर में कल से प्रारंभ होगा मेला का आयोजन।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा में चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व पर बांकीमोंगरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर होने के लिए तैयार है। स्थानीय प्रसिद्ध माँ सतचंडी देवी मंदिर में कल से चैत्र नवरात्रि का भव्य आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य मेले और विशेष पूजा-अर्चना की सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

नवरात्रि के प्रथम दिन कल मंदिर परिसर में विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना की जाएगी। इसके साथ ही माँ दुर्गा के नौ रूपों की आराधना का नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू होगा। श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं के साथ मनोकामना ज्योति कलश प्रज्वलित करेंगे, जिसके लिए मंदिर में विशेष व्यवस्था की गई है।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ व उत्साह को देखते हुए मंदिर परिसर के आसपास में मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकार के झुले, मीना बाजार, श्रृंगार, खिलौने और घरेलू सामानों की दुकानें , स्थानीय व्यंजनों और चाट-पकौड़ों के स्टॉल। यह मेला 19 मार्च 2026 से प्रारंभ होगा जो 5 अप्रैल 2026 तक निरंतर जारी रहेगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने बताया कि भक्तों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए व्यापक इंतजाम किए गए हैं , चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर की विशेष साज-सज्जा और लाइटिंग सजाया गया है।

समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों को माँ सतचंडी देवी के दर्शन करने और मेले का आनंद उठाने के लिए सादर आमंत्रित किया है। कल सुबह शुभ मुहूर्त में घट स्थापना के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला यह भक्तिमय उत्सव शुरू हो जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed