--:--

बांकीमोंगरा के शांतिनगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

0
IMG-20260325-WA0025.jpg

बांकीमोंगरा के शांतिनगर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में शामिल हुईं पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास झा।

छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 06 शांतिनगर में आध्यात्मिक माहौल के बीच इतवार साय परिवार द्वारा आयोजित नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर बांकीमोंगरा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सोनी विकास विशेष रूप से शामिल हुईं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीमती सोनी विकास झा ने व्यासपीठ का पूजन कर आशीर्वाद लिया और कथा श्रवण की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि भागवत कथा का श्रवण मनुष्य के जीवन में सकारात्मकता लाता है और हमें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस दौरान शांतिनगर में आयोजित इस कथा में भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ रहे हैं।
श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ आयोजन के आयोजक इतवार साय परिवार द्वारा मुख्य अतिथि श्रीमती झा का आदर-सत्कार किया गया। वहीं पालिका अध्यक्ष ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए  पूजा अर्चना कर श्री कृष्ण जी से प्रार्थना की।
इस अवसर पर आयोजन समिति के परिवार जन , वार्ड के गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में मातृशक्ति उपस्थित रही, पूरे क्षेत्र में भक्ति का प्रवाह बना रहा।
वहीं आयोजन में बांकीमोंगरा पालिका अध्यक्ष श्रीमती झा के साथ वार्ड क्रमांक 12 पार्षद श्रीमती प्रमिला सायतोड़े, भाजपा नेत्री श्रीमती माधुरी केंवट, श्रीमती माला झा, युवा मोर्चा नेता प्रकाश झा भी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed