ग्राम ढ़पढ़प में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा कल, उप सरपंच द्वारिका यादव ने किया सभी से अपील।
ग्राम ढ़पढ़प में आयोजित दिव्य श्री हनुमंत कथा प्रारंभ से पूर्व भव्य कलश यात्रा कल, उप सरपंच द्वारिका यादव ने किया सभी से अपील।
छत्तीसगढ़/कोरबा जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढ़पढ़प में 28 मार्च से दिव्य श्री हनुमंत कथा होना है। इससे पूर्व 27 मार्च यानी कल भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लगभग 21000 माता-बहने हिस्सा लेकर भव्य कलश यात्रा में शामिल होंगे। यह कलश यात्रा ढेलवाडिह से कथा स्थल तक निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां जोरों – शोरों से किया जा रहा है। वहीं ग्राम पंचायत ढ़पढ़प के उप सरपंच द्वारिका प्रसाद यादव ने ग्राम ढ़पढ़प सहित क्षेत्र के सभी हिंदू सनातन धर्म के लोगों से अपील किया कि इस दिव्य श्री हनुमंत कथा में शामिल होकर अपने जीवन को धन्य बनाए। यह कथा 5 दिवसीय का रहेगा जो कि 28 मार्च से 1 अप्रैल तक होगा। इस कथा में श्री हनुमान जी वरिष्ठ भक्त बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी महाराज द्वारा दिव्य श्री हनुमंत कथा सुनाया जाएगा। वहीं दिव्य श्री हनुमंत कथा को लेकर तैयारियां अंतिम रूप में है। विशाल पंडाल के साथ -साथ पार्किंग, मेला स्थल , हेलीपेड, सुरक्षा व्यवस्था व अन्य तैयारियां पूर्ण कर लिया गया है।
